Categories: Latest NewsPolitics

गुरु गोरखनाथ के विचारों के विपरीत शासन कर रहे योगी : प्रियंका गांधी वाड्रा

Estimated reading time: 1 minute

— गोरखपुर में प्रतिज्ञा रैली, भीड़ ने भरा आक्सीजन, गदगद नजर आए नेता
— कांग्रेस के झंडे— बैनर और होर्डिंग से पटा रहा शहर, कार्यक्रम की रही चर्चा

गोरखपुर। रविवार को चंपा देवी पार्क में आयोजित प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करती हुई प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि
कांग्रेस की सरकार बनी तो 20 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। रोडवेज की बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। एक साल में तीन गैस सिलेंडर फ्री दिया जाएगा। आशा बहुओं और आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10 हजार रुपए किया जाएगा। सभी संविदा कर्मचारी नियमित किए जाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित भीड़ से गदगद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला किया। महंगाई और निजीकरण के मुद्दे पर कहा कि हमने रेलवे, हवाई जहाज और सड़कें दीं, लेकिन अब यह सब कुल बिक रहा है। हमारी 70 साल की मेहनत को भाजपा ने सात साल में गंवा दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र में दस लाख पद खाली हैं, लेकिन बेराजगारी से परेशान तीन युवा रोज आत्महत्या कर रहे हैं।

गोरखपुर में मत्‍स्‍येन्‍द्र नाथ विश्‍वविद्यालय बनवाएगी कांग्रेस
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद गोरखपुर में गुरु मत्‍स्‍येंद्र नाथ के नाम पर विश्‍वविद्यालय खुलेगा। गोरखपुर में निषादों को नुभाने के लिए उन्होंने मत्‍स्‍य पालन को कृषि में शामिल करने की बात कही। लखीमपुर की घटना के जरिए उन्होंने प्रदेश में अपराध का जिक्र किया। गोरखपुर के गगहा में पिता पर हमले का वीडियो बनाती हुई बेटी को गोली मारे जाने की घटना का जिक्र किया। यूनिवर्सिटी में छात्रा की मौत, रामगढ़ताल एरिया के होटल में मनीष गुप्ता हत्याकांड पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जब मुख्‍यमंत्री के शहर में यह हाल है तो प्रदेश में क्‍या हालात होंगे, आप अंदाजा लगा सकते हैं। इसके पूर्व उन्होंने मंच से गुरु गोरक्षनाथ और गुरु मत्‍स्‍येंद्र नाथ की जयकार लगाई। संबोधन के दौरान उन्होंने दादी इंदिरा गांधी के बलिदान को याद किया। भाषण के शुरुआत में उन्‍होंने भोजपूरी में ‘का हाल बा’ पूछकर लोगों के दिल में उतरने का प्रयास किया।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंच से किए ये वादे
— मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया जाएगा।
— बालू खनन और मछली पालन में निषादों को अधिकार वापस दिया जाएगा।
— गुरु मत्‍स्‍येंद्र नाथ के नाम पर विश्‍वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।
— किसानों का कर्ज माफ होगा। गेहूं और धान 2500 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदा जाएगा।
— गन्ने की खरीद चार सौ रुपए प्रति कुंतल होगी।
— प्रदेश में 20 लाख सरकारी नौकरी देंगे, संविदा पर काम करने वाले परमानेंट होंगे।
— विधान सभा चुनाव में 40% महिलाओं को टिकट दिया जाएगा।
— 12वीं पास छात्राओं को मोबाइल और स्नातक पास छात्राओं को स्कूटी देने का वादा किया।
— साल में हर परिवार को तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा।
— सरकारी बसों में छात्राओं और महिलाओं की यात्रा मुफ्त होगी।
— आंगनबाड़ी में महिलाओं को कम से कम 10 हजार मानदेय दिया जाएगा।
— 10 लाख रुपए तक का मुफ्त उपचार सरकार कराएगी।

घर में बैठकर राजनीति करने वाले नेता अखिलेश यादव
प्रियंका से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली नहीं रैला है, यहां लाखों लोगो का जनसमूह आज मौजूद है। अजय ने कहा है कि अखिलेश यादव घर में बैठकर राजनीति करने वाले नेता हैं। प्रियंका गांधी सोनभद्र की घटना से लेकर अभी तक सड़क पर संघर्ष कर रही हैं। अजय लल्लू ने कहा कि यह सीएम योगी का गढ़ नहीं बल्कि चौरीचौरा की धरती है। आज लाखों कार्यकर्ता बीजेपी को उखाड़ फेंकने की प्रतिज्ञा ले रहे हैं। प्रियंका गांधी जमीन की नेता हैं और जनता के लिए संघर्ष कर रही हैं।

भाजपा को साफ करेंगी प्रियंका
लोगों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब सीतापुर में प्रियंका को सरकार ने कमरे में बंद किया तो वहां बहुत गंदगी थी। प्रियंका ने झाड़ू से गंदगी साफ की तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि प्रदेश में कांग्रेस को झाड़ू लगाने लायक ही छोड़ा है। प्रियंका अपने झाड़ू से पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश से भाजपा को साफ कर देंगी।

सत्ता में आएंगे तो पूर्वांचल राज्य बनाएंगे
पूर्व केंद्रीय मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह ने कहा कि 32 साल से प्रदेश में कांग्रेस नहीं है। केंद्र और प्रदेश सरकार जिन योजनाओं की बात कह रही है वह सभी कांग्रेस की देन है। महंगाई पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बात नहीं करते हैं। गरीबों की कमर टूट गई है। कहा कि भाजपा और सपा ने पूर्वांचल को छला है। कांग्रेस सत्ता में आएगी तो पूर्वांचल राज्य बनाएंगे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

9 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

9 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

9 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago