Categories: Crime

सीबीआई करेगी मनीष गुप्ता मर्डर की जांच

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। 27 सितंबर की रात रामगढ़ताल ​इलाके के होटल कृष्णा पैलेस होटल में मनीष की हत्या हुई थी। वह अपने दो दोस्तों हरियाणा के रहने वाले हरवीर सिंह और प्रदीप कुमार संग ठहरे हुए थे। रात में 12 बजे के बाद पहुंचे इंस्पेक्टर रामगढ़ताल जगत नारायण सिंह और सहयोगी पुलिस कर्मियों ने मनीष को पीट दिया। घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले को रफादफा करने का प्रयास किया। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने पर मनीष की पत्नी मीनाक्षी ने मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मी जेल भेजे जा चुके हैं। प्रकरण में मंगलवार को सीबीआई ने भी मुकदमा दर्ज कर लिया।

तहरीर को आधार बनाकर दर्ज किया केस
सीबीआई ने मनीष की पत्नी मीनाक्षी की तहरीर को आधार बनाया है। सीबीआई नए सिरे से एक-एक बिंदु पर पड़ताल करेगी। जल्द सीबीआई गोरखपुर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण भी करेगी। कानपुर में बर्रा निवासी मनीष के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी लेगी और उन्हें एफआईआर कॉपी भी सौंपेगी। मनीष की पत्नी मीनाक्षी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से कानपुर में ही मुलाकात के दौरान भी सीबीआई जांच की मांग उठाई थी। बाद में उन्होंने दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता के माध्यम से याचिका दायर की। इसी क्रम में सीबीआई लखनऊ यूनिट ने मंगलवार को हत्या की धारा में केस दर्ज किया। केस मीनाक्षी की उसी तहरीर पर दर्ज किया गया जिस पर गोरखपुर पुलिस ने एफआईआर लिखी थी।

इसलिए केस में इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह, दरोगा अक्षय मिश्रा, दरोगा विजय यादव व तीन अज्ञात पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया है। उधर प्रकरण की जांच कर रही कानपुर एसआईटी भी जल्द ही चार्जशीट फाइल करने की तैयारी कर चुकी थी।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

5 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

6 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

6 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago