चौरीचौरा शताब्दी वर्ष पर पीएम जारी करेंगे डाक टिकट, शहीदों को नमन कर सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को चौरीचौरा पहुंचे। शहीद स्मारक पर उन्होंने अमर शहीदों को नमन किया। ततपश्चात, 4 फरवरी से आयोजित होने वाले शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव पैदा करने का यह बहुत बड़ा अवसर है। आम जनमानस के सहयोग से हमें इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करना है।
दोपहर करीब 3 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ माईधिया पोखर स्थित रामलीला मैदान पर हेलीकाप्टर से पहुंचे। इसके बाद सड़क मार्ग से शहीद स्मारक जाकर उन्होंने वीर क्रांतिकारियों को नमन किया। शहीद स्मारक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए कई निर्देश दिए।

सीएम ने दिए निर्देश
– कार्यक्रम को पूरी भव्यता के आयोजित करते हुए चौरीचौरा आंदोलन से जुड़े शहीदों के परिवारों को सम्मानित करते हुए शासकीय योजना का लाभ दिया जाए।
– चौरीचौरा रेलवे स्टेशन को विकसित करने हेतु रेल मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने का निर्देश देते हुए सीएम ने प्रमुख स्थानों पर चौरीचौरा के इतिहास, लोगो का प्रदर्शन किया जाए।
– शहीद स्मारक की दीवारों पर चौरीचौरा की घटना से जुड़े शहीदों, क्रांतिकारियों और स्वाधीनता संग्राम सेनानियों की पेंटिंग बनवाई जाए।
– स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े इतिहास और साहित्य को संग्रहित करते हुए उनका डिजिटलीकरण कराया जाए।
– शहीद स्मारक तक आने वाली सड़क को ठीक कराया जाए। सफाई के विशेष इंतजाम किए जाएं।

सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को स्वाधीनता की दिशा देने वाले चौरीचौरा की इस घटना का शताब्दी वर्ष पूरा हो रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने चार फरवरी 2021 से लेकर 2022 तक चौरीचौरा शताब्दी वर्ष समारोह मनाने का निर्णय लिया है। सीएम ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर राज्य स्तर पर दो समितियां गठित की गई हैं। मुख्य आयोजन समिति है जो प्रदेश के राज्यपाल की अध्यक्षता में बनाई गई है। तथा दूसरी कार्यकारी समिति होगी जो मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में काम करेगी। उन्होंने कहा कि चार फरवरी को आयोजित महोत्सव का आयोजन ऐतिहासिक होगा। चौरीचौरा की घटना पर देश के प्रधानमंत्री एक डाक टिकट जारी करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार फरवरी से प्रदेश के हर जनपद में स्थित शहीद स्मारकों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले। इस मौके पर सांसद कमलेश पासवान, विधायक संगीता यादव, रविकांत तिवारी, अजय सिंह टप्पू, आनंद शाही, राकेश त्रिपाठी, भानु प्रताप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

29 minutes ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

41 minutes ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

58 minutes ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

24 hours ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago