Categories: Latest NewsState News

चौरीचौरा का दौराकर तैयारियों का जायजा लेंगे सीएम योगी, शताब्दी वर्ष को लेकर उल्लास का माहौल

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। चौरीचौरा में बुधवार की दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर सीएम योगी आदित्यनाथ शताब्दी वर्ष की तैयारियों की समीक्षा बैठक के लिए पहुचेंगे। सीएम के प्रोग्राम को लेकर चौरीचौरा में मंगलवार की रात से ही तैयारी चलती रही।

चौरीचौरा कांड के 100 साल पूरे होने पर शताब्दी वर्ष मनाने की घोषणा सीएम योगी ने की है। इसको लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीएम बुधवार को चौरीचौरा पहुचेंगे। सीएम के आगमन की सूचना के बाद चौरीचौरा की बीजेपी विधायक संगीता यादव ,चेयरमैन प्रतिनिधि ज्योति प्रकाश गुप्ता, सीओ दिनेश कुमार सिंह मंगलवार की देर रात तक शहीद स्मारक पर तैयारियों में जुटे रहे। शताब्दी वर्ष को लेकर चौरीचौरा में उत्साह का माहौल है। लोगों कहना है कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। लोगों ने सीएम योगी की सराहना भी की है।

सीएम का बुधवार का कार्यक्रम
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे का आज दूसरा दिन है। दोपहर 1.10 पर कुशीनगर के लिए सीएम योगी रवाना होंगे।
1.30 पर सीएम योगी पहुंचेंगे बुद्धा पार्किंग स्थल कुशीनगर
2.00 बजे तक मुरारी बापू के कथा में सीएम योगी होंगे शामिल,
2.00 बजे चौरीचौरा के लिए सीएम योगी होंगे रवाना,
2.25 पर चौरीचौरा पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
चौरीचौरा शहीद स्थल का सीएम योगी करेंगे निरीक्षण
3.45 पर सीएम योगी पहुंचेंगे गोरखपुर सर्किट हाउस
4 बजे से 5 बजे तक पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को फंड करेंगे वितरित

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

2 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

2 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago