Categories: Latest News

सड़क से लेकर एग्जाम सेंटर तक हवा- हवाई सोशल डिस्टेंसिंग

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर । जिले बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ की तरफ से रविवार को संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा संपन्न कराई गई। इस दौरान परीक्षार्थी तो मास्क में दिखे। लेकिन उनके साथ आए अधिकांश लोग दो गज दूरी मास्क जरूरी का स्लोगन भूल ही गए। सड़क से लेकर परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों और अभिभावकों का रेला लगा रहा। सीटिंग प्लान देखने के लिए परीक्षार्थियों ने सोशल डिस्टेंसिंग को दरकिनार कर दिया। तमाम प्रयासों और रूट डायवर्जन लागू होने के बाद शहर में कई जगह जाम लगा रहा। एग्जाम के बाद लोग निकले तो हर तरफ सड़क पर रेला ही नजर आया।


जितने अभ्यर्थी उनसे कहीं ज्यादा अभिभावक

बीएड प्रवेश परीक्षा गोरखपुर मंडल के तीन जिलों में आयोजित की गई। सबसे अधिक 52 परीक्षा केंद्र और 25,799 अभ्यर्थी गोरखपुर में थे। जितने अभ्यर्थी थे। लगभग उतने ही अभिभावक भी सेंटर पर आए। इसका नतीजा यह रहा कि सुबह, दोपहर और शाम को सड़कों पर गाड़ियों का रेला लग गया। गोलघर, मोहद्दीपुर, खजांची चौराहा, पैडलेगंज, बख्शीपुर, बैंकरोड सहित कई जगहों पर जाम लगा रहा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का लोगों ने मजाक बना दिया। इसके अलावा तमाम परीक्षार्थी और उनके अभिभावक बिना मास्क के सड़कों पर नजर आए। परीक्षार्थियों के लिए मास्क जरूरी था। इसलिए सेंटर पर जाते समय कई लोगों ने मास्क पहन लिया। जाम से निपटने के लिए रूट बदला गया था। लेकिन परीक्षा छूटने के बाद अचानक काफी भीड़ हो गई। इसलिए जगह- जगह जाम भी लगा। देर शाम तक अभ्यर्थी और उनके परिजन भी काफी हलकान हुए।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

6 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

6 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

6 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago