Categories: Latest NewsViral News

दुबई में पूर्वांचल के कामगारों के लिए फरिश्ता बनीं कनक

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरी दुनिया दहल रही है। ऐसे में विदेश में रहकर रोजी—रोटी कमाने वाले कामगारों के लिए वतन लौटने की मजबूरी भी है। लॉक डाउन के दौरान जहां—तहां फंसे लोगों की मदद के लिए फिल्मी कलाकारों ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। बिहार, गोपालगंज की मूल निवासी भोजपुरी फिल्म ​एक्ट्रेस कनक पांडेय भी कामगारों के लिए फरिश्ता बनकर अपने नाम की चमक फैला रही हैं। गोरखपुर के गीडा में 20 साल से अधिक समय गुजार चुके परिवार की इस बेटी ने दुबई में फंंसे तीन हजार से अधिक कामगारों को हवाई जहाज से घर भेजने में मददगार बनी हैं। पूर्वांचल प्रवासी मिलन संस्‍था की मदद से दुबई में फंसे पूर्वांचल के कामगारों को घर पहुंचाने में मदद की। 19 जून से अब तक 13 फ्लाइट में तीन हजार लोग दुबई से भारत आ चुके हैं। अभिनेत्री का कहना है कि आगे भी उनका यह अभियान जारी रहेगा।
अभिनेत्री कनक पांडेय मूल रूप से तो गोपालगंज, बिहार की रहने वाली हैं। लेकिन वह पली-बढ़ी गोरखपुर में हैं। 20 साल से उनका परिवार गीडा में रहता है। उनके पिता आमोद प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। 15 दिन पहले ही कनक पांडेय दुबई से गोरखपुर पहुंची हैं। कनक ने बताया कि वह पूर्वांचल प्रवासी मिलन (पीपीएम) की सह संस्थापक हैं। झारखंड के रहने वाले साकेत कुमार संस्था के चेयरमैन हैं। यूपी, बिहार और झारखंड के रहने वाले 700 अन्‍य लोग भी पीपीएम से जुड़े हैं। सभी के सहयोग से दुबई में फंसे गोरखपुर, देवरिया, बस्‍ती, लखनऊ, वाराणसी के अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और राजस्‍थान के कामगारों को 13 फ्लाइट के जरिए बारी—बारी घर भेजा गया। फ्लाइट के आधे किराए का भुगतान पूर्वांचल प्रवासी मिलन ने किया। आधी रकम का भुगतान कामगारों ने खुद किया।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

6 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

7 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

7 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago