अमर शहीदों के शौर्य को नमन, जन – जन तक पहुंच रही वीर गाथा

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। देश की रक्षा के लिए शहीद हुए जवानों की वीरगाथा शौर्य नमन के जरिए जन—जन तक पहुंच रही है। गोरखपुर के युवा रमेश शर्मा की संस्था के जरिए अमर शहीदों के परिवारों की मदद का अभियान शुरू हुआ है। भारत मां की रक्षा में अपने जीवन की बलि देने वाले जवानों के परिजनों की मदद के साथ उनकी प्रतिमाओं की स्थापना का काम भी शौर्य नमन संस्था कर रही है। इंदौर में रहने के बावजूद रमेश ने फेसबुक पेज के जरिए पांच लाख से अधिक लोगों तक जवानों की शौर्य गाथा पहुंचाने में लगे हैं।

बार्डर पर जवान तैनात तो सुरक्षित पूरा हिंदुस्तान
रमेश शर्मा का कहना है कि बार्डर की सुरक्षा में तैनात सैनिकों की बदौलत हम अपने घरों में सुरक्षित हैं। पहाड़ों, नदियों, जंगलों सहित अन्य दुर्गम जगहों पर उनके तकलीफ उठाने से हर हिंदुस्तानी चैन की नींद सो पाता है। विपरीत परिस्थितियों में देश की सुरक्षा का जिम्मा अपने कांधे पर उठाए 24 घंटे जूझने वाले जवानों का कर्ज कोई देशवासी नहीं चुका पाएगा। ऐसे जवानों के प्रति अपने समर्पण को जाहिर करने के लिए शौर्य नमन का गठन किया गया। ताकि हर हिंदुस्तानी जवानों और उनके परिवारीजनों का सहयोग करता रहे। शौर्य नमन के फेसबुक पेज से करीब चार लाख 84 लाख लोग जुड़ चुके हैं।

शौर्य नमन से जुड़े हैं ये लोग
रमेश शर्मा — अध्यक्ष
कविता शर्मा — सचिव
विनीत शुक्ला — राष्ट्रीय संयोजक
विनय दीक्षित — कोषाध्यक्ष
विपिन सिंह — राष्ट्रीय समन्यवक

यह काम कर रही संस्था
— शहीदों को सूचीबद्ध करके उनकी वीर गाथा जन—जन तक पहुंचाना
— शहीद के परिवारीजनों से संपर्क करना, उनका सहयोग करना
— शहीद के गांव, निवास स्थान पर प्रतिमा की स्थापना कराना
— शहीदों के परिवारों को सम्मानित करना, उनको सरकारी सुविधाएं मुहैया कराना
— पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न जगहों पर पौधरोपण का कार्यक्रम
— लॉक डाउन में सूचीबद्ध् शहीदों के परिजनों को सेनेटाइजर और मास्क दिया गया
— शहीदों के परिजनों के लिए भव्य सम्मान समारोह का आयोजन इंदौर में आयोजित किया गया
— शहीदों के परिजनों को शौर्य सम्मान से विभूषित करते हुए सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए
— 19 अक्टूबर 2019 को इंदौर के राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देश के मशहूर कवियों को शौर्य साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया

इन शहीदों को किया नमन
अमर शहीद संदीप यादव
अमर शहीद दिनेश कलमोडिया
अमर शहीद जागेश्वर धाकड़
अमर शहीद सुरेंद्र गोहिल
शहीद आ​रिफ पठान

इन कवियों का हुआ सम्मान
रमेश शर्मा — चित्तौड़
विनीत चौहान — अलवर
सावन शुक्ला — वाराणसी
नवल सुधांशु — लखीमपुर
नजीर नजर — ग्वालियर

“हमारी कोशिश यह है कि अमर शहीदों के परिवारीजनों के साथ संपर्क में रहकर उनकी सेवा की जा सके। शौर्य नमन का विस्तार यूपी में किया जा रहा है। एक पुण्य भाव को अपने हृदय में बसाए शौर्य नमन समाज के लिए नजीर बन सकेगा।”
रमेश चंद शर्मा (सोनू) — संस्थापक अध्यक्ष, शौर्य नमन

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago