Categories: Politics

वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती पर सपा नेताओं ने किया नमन

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर रविवार को 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया।
इस अवसर पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व, साहस और देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदान को याद किया।
महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना थीं। मध्य प्रदेश के रामगढ़ की रानी के रूप में उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी का जीवन देशभक्ति, साहस और त्याग की प्रेरणा देता है। समाजवादी पार्टी उनके शौर्य, बलिदान और राष्ट्र के प्रति योगदान को नमन करती है।
जिला महासचिव रामनाथ यादव ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी का संघर्ष भारतीय इतिहास में महिलाओं की वीरता और नेतृत्व का प्रेरणादायक उदाहरण है। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को देश और समाज के लिए समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम में महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य, सुमन पासवान, भृगुनाथ निषाद, सच्चिदानंद यादव, मैना भाई, राजेश सिंह सैथवार, महेंद्र यादव, रमेश सोनकर, प्रविंद्र यादव, अखिलेश मौर्य, रमेश यादव, संदीप धरीकार, सर्वेश यादव, नासरा खातुन, दुर्बल यादव, गौतम निषाद, शहबाज अहमद, आदित्य कौशल, अंकित, सतीश, निखिल, निशांत, अनिमेष, अजीत, आदर्श, आयुष्मान, तेजस, प्रिन्स सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

दिल्ली में सजेगा कैरम का बड़ा मुकाबला, गोरखपुर के सात खिलाड़ी दिखाएंगे दम

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित होने वाली 30वीं…

1 hour ago

तकनीक में दक्ष बनें, संवेदनाएं न भूलें : डॉ. शिव शंकर शाही

स्वतंत्र भारत की ताकत हैं शिक्षित, संवेदनशील और जिम्मेदार बेटियां : डॉ. सीमा शाही बेटियां…

2 hours ago

अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ फैमिली डेंटल क्लिनिक, 16 वर्षों की सेवा यात्रा में जुड़ा नया अध्याय

डिजिटल जांच से लेकर लेजर दंत चिकित्सा और दंत प्रत्यारोपण तक की सुविधाएं एक ही…

4 hours ago

दादर से बलिया और गोरखपुर के लिए अब नियमित चलेंगी विशेष ट्रेनें

गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने मुंबई के दादर से बलिया और…

21 hours ago

एम्स गोरखपुर में राष्ट्रभक्ति के रंग में मना स्वतंत्रता दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

गोरखपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में शनिवार को राष्ट्रभक्ति,…

22 hours ago

मां के जेवर बिके, बेटी के सपने नहीं, मानसी की नजर ओलंपिक स्वर्ण पर

किक बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया परिवार का मान, अब प्रयागराज में कर रहीं…

2 days ago