Categories: Politics

भाजपा को चिल्लूपार में बड़ा झटका,महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चन्द ने थामा बसपा का हाथ

Estimated reading time: 1 minute

भाजपा में सक्रिय रहीं अस्मिता चन्द, बसपा की बैठक में ली प्राथमिक सदस्यता; 2027 में मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

गोरखपुर। चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में गुरुवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रहीं अस्मिता चन्द ने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया। करीब 22 वर्षों तक भाजपा में सक्रिय राजनीति करने वाली अस्मिता चन्द ने बसपा की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती की नीतियों में आस्था जताते हुए वर्ष 2027 में उन्हें पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
बसपा की चिल्लूपार विधानसभा इकाई की ओर से आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार रहे। अध्यक्षता मुख्य मंडल प्रभारी डॉ. मदन राम ने की। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। अस्मिता चन्द के बसपा में शामिल होने को चिल्लूपार की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।
भाजपा में दो दशक से अधिक समय तक रहीं सक्रिय
अस्मिता चन्द लंबे समय से भाजपा की राजनीति में सक्रिय रही हैं। महिला मोर्चा में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने के बाद वह प्रदेश उपाध्यक्ष के पद तक पहुंचीं। बसपा में शामिल होने के बाद उन्होंने पार्टी की नीतियों और मायावती के नेतृत्व में विश्वास जताया। उनके इस कदम से चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
युवाओं के रोजगार और शिक्षा का मुद्दा उठाया
मुख्य अतिथि घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि बसपा आंबेडकरवादी विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है और सामाजिक परिवर्तन के साथ सर्वसमाज के हितों के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि मायावती ने अपने राजनीतिक जीवन में बहुजन समाज के साथ ही जरूरतमंद और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती दी है। उन्होंने युवाओं के रोजगार और शिक्षा के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया।
‘2027 में बसपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता’
अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. मदन राम ने कहा कि वर्ष 2027 में प्रदेश में बसपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने और अन्याय के खिलाफ मजबूती से लड़ने के लिए सर्वसमाज को बसपा के साथ आना होगा।
बैठक में सुरेश कुमार गौतम, ऋषि कपूर, कमलेश कुमार, अमरचंद दुबे, हरिप्रकाश निषाद, छविलाल यादव, जावेद सिमनानी, राम लगन गौतम, घनश्याम राही, धीरेंद्र मास्टर, परमेश्वर शर्मा, अशोक शुक्ला, मोहम्मद असलम, सीताराम, संजय राणा, रामू भारती, बृजेश कुमार, साहब दयाल, रणविजय चन्द, देवेंद्र चन्द, इंजीनियर मयंक आजाद, हरीलाल गौतम, शंभू पहलवान, प्रमोद राव, प्रभुनाथ प्रधान, राम सुमेर, महानंद गौतम, रामचंद्र, रविंद्र पहलवान, शैलेंद्र बौद्ध, प्रमोद कुमार, विनोद प्रधान और दीपू भारती सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

गोसेवा से ही प्रकृति, संस्कृति और मानव जीवन की रक्षा संभव : स्वामी राजेंद्रदास

दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर ‘भारतीय संस्कृति एवं गोसेवा’ विषय पर सम्मेलन, घर-घर गोसेवा…

2 hours ago

गोरखपुर को जलभराव से बचाने के लिए जरूरी है वैज्ञानिक जलनिकासी तंत्र

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष मित्र ने कहा- पहले शहर की ऊंचाई नापनी होगी, फिर तय करना…

17 hours ago

शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को समय से पूरा करें अधिकारी : डीएम

मतपेटियों की जांच से लेकर मतगणना स्थल की सुरक्षा तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के…

2 days ago

ओमान में मिसाइल हमले में देवरिया के सूरज की मौत

MV Cape Dao पर वाइपर के पद पर तैनात था करमाजीतपुर का युवक, पानी में…

3 days ago

प्राचीन भारतीय कला में धर्म-दर्शन और मानवीय संवेदनाओं का समन्वय, गोरखपुर में प्रो. ध्यानेन्द्र दुबे ने बताए कला के विविध आयाम

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘प्राचीन भारतीय कला के विविध आयाम’ विषय पर विशिष्ट…

3 days ago