
Estimated reading time: 1 minute
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गोरखपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम, चौरी चौरा और पिपराइच में रोगियों को वितरित की गई खाद्य सामग्री
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को गोरखपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में सहभागिता की। वहीं चौरी चौरा और पिपराइच में विधायकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर रोगियों का हालचाल जाना और फल व खाद्य सामग्री वितरित की।
गोरखपुर में सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन
गोरखपुर में शाम 6:45 बजे आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में सांसद रवि किशन ने सहभागिता की। इस दौरान सेवा, सुशासन और विकास के संदेश के साथ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा गोरखपुर में स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया गया।
चौरी चौरा सीएचसी में रोगियों को बांटे फल
विधायक ई. सरवन निषाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरी चौरा पहुंचे। उन्होंने रोगियों का हालचाल जाना और फल वितरित किए। विधायक ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर पर राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त बेचन राम, ओमप्रकाश धर दुबे, जिला मंत्री सुग्रीव तिवारी, उपेंद्र पासवान, मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, ज्योति प्रकाश गुप्ता, संदीप मिश्रा, संदीप मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदन मिश्रा, जोगिंद्र जायसवाल, अनिल जायसवाल, अवधेश जायसवाल, पूर्व चेयरमैन और आलोक पटवा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
पिपराइच सीएचसी में विधायक महेंद्र पाल सिंह ने बांटी खाद्य सामग्री
सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच में विधायक महेंद्र पाल सिंह ने रोगियों को खाद्य सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता और जनहित के कार्यों में निरंतर सहभागिता आवश्यक है।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख (प्रशासक) जनार्दन जायसवाल, चेयरमैन संजय मद्धेशिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आनंद शाही, अधीक्षक डॉ. मणि शेखर, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संजय सिंह, डॉ. प्रवीण, डॉ. प्रशांत, डॉ. कविता सिन्हा, पूर्व जिला मंत्री नरेंद्र सिंह, किसान मोर्चा के जिला मंत्री अरविंद सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल मद्धेशिया, मनोनीत सभासद शत्रुघ्न उर्फ पप्पू सिंह, ग्राम प्रधान संजय सिंह, लव सिंह, संघर्ष मणि उपाध्याय, अष्टभुजा तिवारी, सोनू सिंह, गुड्डू हिंदू, चंदन जायसवाल और नगीना यादव सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम, कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. भूपेश कुमार गोयल ने सेवा और राष्ट्र निर्माण का दिया…
आठ टीमें संदिग्ध की तलाश में जुटीं, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही पुलिस गोरखपुर। बांसगांव…
यूपी में तीन करोड़ से अधिक लोग कारीगरी व शिल्प से जुड़कर बढ़ रहे स्वावलंबन…
गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को समयबद्ध…
अंकित ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण क्षेत्र में सेवा कार्यों…
आईएमए चैरिटेबल ब्लड सेंटर का लोकार्पण, जंगल नकहा में 40 करोड़ की 109 परियोजनाओं का…