Categories: Breaking News

हर जरूरतमंद का आयुष्मान कार्ड बनवाएं, इलाज में कमी नहीं आने देंगे-सीएम योगी

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इलाज के लिए किसी जरूरतमंद को परेशान नहीं होना पड़ेगा। पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाकर उन्हें उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। आयुष्मान योजना के बाद भी आवश्यकता होने पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री लोगों के बीच पहुंचे और उनके प्रार्थना पत्र लेकर समस्याओं का संज्ञान लिया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार प्रत्येक जरूरतमंद के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्रों को संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को संदर्भित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिप्रद तरीके से किया जाए। साथ ही लोगों से कहा कि वे अपनी समस्याओं को लेकर परेशान न हों।
दिव्यांग के इलाज की कराई जाएगी व्यवस्था, पेंशन भी होगी बहाल
जनता दर्शन में देवरिया से आए एक दिव्यांग ने मुख्यमंत्री से इलाज के लिए आर्थिक सहायता का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को उसके उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बातचीत के दौरान जब उन्हें पता चला कि दिव्यांग का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है तो उन्होंने तत्काल कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने उसकी दिव्यांग पेंशन के बारे में भी जानकारी ली। पेंशन पहले मिल रही थी, लेकिन किसी कारण से बंद हो गई थी। इस पर उन्होंने अधिकारियों को पेंशन बहाल कराने के निर्देश दिए।
गोशाला में गोसेवा कर गोवंश के स्वास्थ्य की ली जानकारी
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह गुरु गोरखनाथ और अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर की गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की। उन्होंने अपने हाथों से गोवंश को गुड़ खिलाया और उनकी देखभाल की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने गोशाला के कार्यकर्ताओं से गोवंश के स्वास्थ्य और टीकाकरण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गोवंश की नियमित देखभाल और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रिपोर्ट : राम प्रताप विश्वकर्मा, चाय पंचायत 

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

बीएससी छात्र शुभम मिश्रा की चाकू मारकर हत्या, आरोपी की तलाश

आठ टीमें संदिग्ध की तलाश में जुटीं, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही पुलिस गोरखपुर। बांसगांव…

3 hours ago

रोटरेक्ट क्लब गोरखपुर की नई टीम ने संभाली कमान, श्वेता गौर अध्यक्ष बनीं

अंकित ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण क्षेत्र में सेवा कार्यों…

9 hours ago

माफिया से मुक्ति के बाद विकास की नई पहचान बना रहा गोरखपुर : सीएम योगी

आईएमए चैरिटेबल ब्लड सेंटर का लोकार्पण, जंगल नकहा में 40 करोड़ की 109 परियोजनाओं का…

16 hours ago

नेहा बोरा की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर गोरखपुर में तहरीर, आयोजकों पर भी कार्रवाई की मांग

कैंट में दो और पीपीगंज थाने में एक तहरीर, नेहा बोरा के साथ कार्यक्रम आयोजकों…

1 day ago

स्कूली बस चालकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य, अभियान चलाकर परिवहन विभाग करेगा जांच

गोरखपुर मंडल में 19 सितंबर तक मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 अभियान, अनफिट और बिना वैध…

2 days ago