Categories: Politics

तिरंगे के रंग में रंगा चौरीचौरा, विधायक सरवन निषाद की अगुवाई में उमड़े लोग

Estimated reading time: 1 minute

भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से गूंजा तरकुलहा मोड़ से चौरीचौरा तक का मार्ग

चौरीचौरा (गोरखपुर)। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला। विधायक ई. सरवन निषाद के नेतृत्व में तरकुलहा मोड़ से चौरीचौरा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर सैकड़ों लोग यात्रा में शामिल हुए और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के जयघोष से पूरा मार्ग गुंजायमान कर दिया।
सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनप्रतिनिधि, युवा और क्षेत्रीय नागरिक भी शामिल हुए। यात्रा के आगे बढ़ने के साथ ही लोगों का उत्साह बढ़ता गया। डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों के बीच कार्यकर्ता राष्ट्रभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
विधायक ई. सरवन निषाद ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव, सम्मान और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
यात्रा में भाजपा नेता अविजित जायसवाल लवी, मनोज शुक्ला, नेहा निषाद, राजकुमार गुप्ता, चेयरमैन सनी जायसवाल, आशीष यादव, आशुतोष यादव, पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर जायसवाल, राजन पाण्डेय, अमित जायसवाल, रामदयागर, आलोक पटवा, सुमित निषाद, सुनील निषाद, रामबचन प्रजापति, अवधेश जायसवाल, संजय जायसवाल, राजन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

गोसेवा से ही प्रकृति, संस्कृति और मानव जीवन की रक्षा संभव : स्वामी राजेंद्रदास

दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर ‘भारतीय संस्कृति एवं गोसेवा’ विषय पर सम्मेलन, घर-घर गोसेवा…

2 hours ago

गोरखपुर को जलभराव से बचाने के लिए जरूरी है वैज्ञानिक जलनिकासी तंत्र

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष मित्र ने कहा- पहले शहर की ऊंचाई नापनी होगी, फिर तय करना…

17 hours ago

शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को समय से पूरा करें अधिकारी : डीएम

मतपेटियों की जांच से लेकर मतगणना स्थल की सुरक्षा तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के…

2 days ago

ओमान में मिसाइल हमले में देवरिया के सूरज की मौत

MV Cape Dao पर वाइपर के पद पर तैनात था करमाजीतपुर का युवक, पानी में…

3 days ago

प्राचीन भारतीय कला में धर्म-दर्शन और मानवीय संवेदनाओं का समन्वय, गोरखपुर में प्रो. ध्यानेन्द्र दुबे ने बताए कला के विविध आयाम

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘प्राचीन भारतीय कला के विविध आयाम’ विषय पर विशिष्ट…

3 days ago