Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने मुंबई के दादर से बलिया और गोरखपुर के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों को नियमित एक्सप्रेस के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है। इससे मुंबई, मध्य प्रदेश, बुंदेलखंड, प्रयागराज, वाराणसी, मऊ और पूर्वांचल के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
दादर-बलिया ट्रेन 17 अगस्त से होगी नियमित
01025/01026 दादर-बलिया-दादर विशेष ट्रेन अब 11043/11044 दादर-बलिया-दादर त्रै-साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। दादर से 17 अगस्त से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ट्रेन रवाना होगी। बलिया से वापसी में 19 अगस्त से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को इसका संचालन होगा।
11043 दादर-बलिया एक्सप्रेस दादर से दोपहर 2:05 बजे रवाना होकर तीसरे दिन रात 1:45 बजे बलिया पहुंचेगी। रास्ते में कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खरगापुर, छतरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकूट धाम कर्वी, मानिकपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, औंड़िहार, मऊ और रसड़ा स्टेशन पर ठहराव होगा।
वापसी में 11044 बलिया-दादर एक्सप्रेस बलिया से दोपहर 3:15 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 3:35 बजे दादर पहुंचेगी।
दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस भी अब नियमित
01027/01028 दादर-गोरखपुर-दादर विशेष ट्रेन को 11047/11048 दादर-गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस के रूप में नियमित किया गया है। दादर से 18 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को तथा गोरखपुर से 20 अगस्त से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को इसका संचालन होगा।
11047 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस दादर से दोपहर 2:05 बजे रवाना होकर तीसरे दिन रात 2:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खरगापुर, छतरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकूट धाम कर्वी, मानिकपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, औंड़िहार, मऊ, भटनी और देवरिया सदर स्टेशनों पर रुकेगी।
वापसी में 11048 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस गोरखपुर से दोपहर 2:20 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 3:35 बजे दादर पहुंचेगी। ट्रेन देवरिया सदर, भटनी, मऊ, औंड़िहार, वाराणसी, बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज समेत अन्य प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
17 कोचों के साथ होगा संचालन
दोनों ट्रेनों में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। इनमें चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, दो एसएलआरडी, तीन वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी और सात शयनयान श्रेणी के कोच शामिल होंगे।
रेल प्रशासन के इस निर्णय से मुंबई और पूर्वांचल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को नियमित रेल सेवा का लाभ मिलेगा। विशेष रूप से गोरखपुर, देवरिया और बलिया क्षेत्र के यात्रियों के लिए यह सुविधा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित होने वाली 30वीं…
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर रविवार को 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम…
स्वतंत्र भारत की ताकत हैं शिक्षित, संवेदनशील और जिम्मेदार बेटियां : डॉ. सीमा शाही बेटियां…
डिजिटल जांच से लेकर लेजर दंत चिकित्सा और दंत प्रत्यारोपण तक की सुविधाएं एक ही…
गोरखपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में शनिवार को राष्ट्रभक्ति,…
किक बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया परिवार का मान, अब प्रयागराज में कर रहीं…