Categories: Utility

श्रावणी मेला और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे का तोहफा, गोरखपुर होकर चलेंगी तीन विशेष ट्रेनें

Estimated reading time: 1 minute

कटिहार-अमृतसर, आसनसोल-गोरखपुर और श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए

गोरखपुर। श्रावणी मेला और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए तीन विशेष ट्रेनों के संचलन अवधि का विस्तार किया है। इनमें कटिहार-अमृतसर साप्ताहिक स्पेशल, आसनसोल-गोरखपुर श्रावणी मेला अनारक्षित विशेष और श्रीगंगानगर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के संचालन से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पंजाब की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 05736/05735 कटिहार-अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन में पांच अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। इसके तहत 05736 कटिहार-अमृतसर स्पेशल पांच अगस्त से दो सितंबर तक प्रत्येक बुधवार को तथा 05735 अमृतसर-कटिहार स्पेशल सात अगस्त से चार सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।
कटिहार से चलने वाली यह ट्रेन गोरखपुर स्टेशन पर दूसरे दिन सुबह 11:10 बजे पहुंचेगी और 11:10 बजे यहां से प्रस्थान करेगी। वापसी में अमृतसर से आने वाली ट्रेन गोरखपुर में सुबह 8:30 बजे पहुंचेगी।
आसनसोल-गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल रोज चलेगी
श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 03527/03528 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल अनारक्षित विशेष ट्रेन का संचालन प्रतिदिन किया जाएगा। आसनसोल से यह ट्रेन 29 जुलाई से 29 अगस्त तक और गोरखपुर से 30 जुलाई से 30 अगस्त तक कुल 32 फेरों के लिए चलेगी।
आसनसोल से चलकर यह ट्रेन देवरिया सदर होते हुए 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर से शाम 4:15 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर होते हुए आसनसोल पहुंचेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 20 और एसएलआरडी के दो कोच सहित कुल 22 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे।
श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल के भी बढ़े फेरे
यात्रियों की सुविधा के लिए 04731/04732 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन में भी चार अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। 04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल दो से 23 अगस्त तक प्रत्येक रविवार और 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल चार से 25 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। इस ट्रेन का समय, मार्ग, ठहराव और कोच संरचना पूर्ववत रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और उपलब्धता की जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट या पूछताछ केंद्र से अवश्य प्राप्त कर लें।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

बैकुंठपुर में आयोजित चौपाल में बोले विधायक—चौरी चौरा में सड़कों का जाल बिछाने के साथ प्राथमिकता से हो रहा विकास

चौरी चौरा(गोरखपुर)। क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य…

14 hours ago

विश्व मानचित्र की लकीरों में छिपी भू-राजनीति, गोरखपुर की ‘बतकही’ में सीमा विवादों पर मंथन

भूगोलविद एवं साहित्यकार रणविजय सिंह ने ग्लोब और चार्ट के माध्यम से समझाया विश्व मानचित्र…

14 hours ago

हरितालिका तीज पर गोरखपुर में रोटरी क्लब का मेहंदी कार्यक्रम, छात्राओं ने महिलाओं के हाथों पर रचाई

रोटरी क्लब गोरखपुर का दो दिवसीय निःशुल्क मेहंदी कार्यक्रम संपन्न, तीज की परंपरा के साथ…

14 hours ago

Gorakhpur MSME Conclave: नंदी ने उद्यमियों को दिया भरोसा, बोले- मेरे रहते एक पाई का भी नुकसान नहीं होने दूंगा

गोरखपुर में जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन के एमएसएमई कॉन्क्लेव में 250 से अधिक उद्यमियों ने लिया…

14 hours ago

गोरखपुर स्कूल बस हादसा: मासूम आयुष की मौत के बाद परिवार से मिले विधायक, गांव में पसरा मातम

पिपराइच के नईयापार बुजुर्ग में स्कूल बस की चपेट में आने से हुई थी मासूम…

18 hours ago

ग्रीन हाइड्रोजन से एआई तक… गोरखपुर की छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई अपनी प्रयोगशील सोच

ग्रीन हाइड्रोजन से कृत्रिम बुद्धिमत्ता और जैव विविधता संरक्षण तक दिखी वैज्ञानिक सोच गोरखपुर। सरस्वती…

1 day ago