Categories: National

यात्रियों को राहत: 7 जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ी, सितंबर तक मिलती रहेगी सुविधा

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर, मऊ, बनारस, छपरा, दरभंगा, कटिहार और लालकुआं समेत कई रूटों की विशेष ट्रेनें अतिरिक्त फेरों के साथ चलेंगी
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व से संचालित 7 जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। विस्तारित अवधि में इन ट्रेनों का समय, ठहराव और रेक संरचना पूर्ववत रहेगी। इससे उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तराखंड के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
रेलवे के अनुसार 09111/09112 वडोदरा-गोरखपुर विशेष ट्रेन 28 व 30 सितंबर तक नौ-नौ अतिरिक्त फेरों के लिए चलेगी। 09195/09196 वडोदरा-मऊ विशेष ट्रेन 26 व 27 सितंबर तक नौ अतिरिक्त फेरे लगाएगी। 09189/09190 मुंबई सेंट्रल-कटिहार विशेष ट्रेन 29 अगस्त और 1 सितंबर तक पांच अतिरिक्त फेरों के लिए संचालित होगी।
इसी प्रकार 09183/09184 मुंबई सेंट्रल-बनारस विशेष ट्रेन 30 सितंबर और 2 अक्टूबर तक नौ अतिरिक्त फेरे लगाएगी। 09119/09120 प्रतापनगर-लालकुआं विशेष ट्रेन 27 व 28 सितंबर तक नौ अतिरिक्त फेरों के लिए चलेगी। 09065/09066 सूरत-छपरा विशेष ट्रेन 29 व 30 सितंबर तक नौ अतिरिक्त फेरों के साथ संचालित होगी। वहीं 09465/09466 अहमदाबाद-दरभंगा विशेष ट्रेन 11 व 14 सितंबर तक छह अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जाएगी।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि इन सभी विशेष ट्रेनों का समय, ठहराव एवं रेक संरचना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का समय और स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की गई है।
#RailwayNews #SpecialTrain #Gorakhpur #IndianRailways #NER #GorakhpurNews #TrainUpdate #RailNews #Varanasi #Chapra #Darbhanga #MumbaiCentral #Vadodara #Surat #Lalkuan #Chaipanchayat

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

गोरखपुर नगर निगम सदन की 22वीं बैठक में 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 15 हजार कंबल खरीदने को मंजूरी

ऑनलाइन भुगतान पर संपत्ति कर में 12 प्रतिशत छूट की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ी,…

5 hours ago

गणेश उत्सव को लेकर गोरखपुर में अलर्ट, डीएम ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त संख्या में गोताखोर तैनात करने के निर्देश, पंडालों में सीसीटीवी…

15 hours ago

गोरखपुर में जैविक खेती से किसानों की बढ़ी आय, सरकार दे रही प्रोत्साहन राशि

गोरखपुर। जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलने से किसानों की उत्पादन लागत घट रही…

15 hours ago

गोरखपुर में बनेगा हाईटेक साइंस म्यूजियम, 7डी थिएटर और वर्चुअल हेलिकॉप्टर राइड का मिलेगा रोमांच

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पास 49.97 करोड़ रुपये से बनेगा विज्ञान संग्रहालय, पांच थीम…

15 hours ago

टूटी पटरी, चिंगारी, आग और ट्रैक की खामी देखकर समय रहते उठाया कदम; महाप्रबंधक ने नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

पूर्वोत्तर रेलवे के छह रेलकर्मी बने स्टार परफॉर्मर, सतर्कता से टले संभावित हादसे गोरखपुर।पूर्वोत्तर रेलवे…

15 hours ago

कभी बुजुर्ग तो कभी बच्चों से शिलान्यास-लोकार्पण, सरवन निषाद की अनोखी पहल

बच्चों के हाथों सीसी रोड का लोकार्पण, विधायक ने ग्रामीणों को सौंपी विकास की नई…

23 hours ago