Categories: Latest NewsUtility

यात्रियों को राहत: आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस के बीच चलेगी साप्ताहिक विशेष ट्रेन

Estimated reading time: 1 minute

@कई ट्रेनों को मिले अतिरिक्त ठहराव

गोरखपुर, 14 जुलाई। यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने के साथ ही बिहार और उत्तर प्रदेश की कुछ ट्रेनों को नए स्टेशनों पर प्रायोगिक आधार पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार 05183/05184 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ विशेष ट्रेन का संचालन 11 फेरों के लिए किया जाएगा। यह विशेष ट्रेन 18 जुलाई से 26 सितंबर, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को आजमगढ़ से और 20 जुलाई से 28 सितंबर, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को बांद्रा टर्मिनस से संचालित होगी।

आजमगढ़ से चलने वाली यह ट्रेन मऊ, औड़िहार, बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूंडला, ईदगाह आगरा, बयाना, कोटा, नागदा, रतलाम, वडोदरा, सूरत और बोरीवली होते हुए बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में भी यही प्रमुख स्टेशनों पर ठहरते हुए आजमगढ़ पहुंचेगी।

रेलवे ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक जनरेटर सह लगेज यान, आठ वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी, आठ शयनयान, दो सामान्य द्वितीय श्रेणी/द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान और एक एलएसएलआरडी कोच शामिल होंगे।

राजापट्टी और शामकौड़िया स्टेशनों पर रुकेगी सवारी गाड़ी

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 55516 थावे-पटना सवारी और 55515 पटना-थावे सवारी को 18 जुलाई, 2026 से प्रायोगिक आधार पर राजापट्टी और शामकौड़िया स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

सीएसएमटी-बनारस एक्सप्रेस का वाराणसी जंक्शन पर ठहराव

रेलवे प्रशासन ने 22177/22178 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-बनारस-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को भी प्रायोगिक आधार पर वाराणसी जंक्शन पर ठहराव प्रदान किया है।
इसके तहत 21 सितंबर, 2026 से चलने वाली 22177 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस वाराणसी जंक्शन पर सुबह 3:22 बजे पहुंचेगी और 3:27 बजे रवाना होगी। वहीं, 22178 बनारस-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस वाराणसी जंक्शन पर सुबह 9:40 बजे पहुंचेगी और 9:45 बजे प्रस्थान करेगी।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि इन व्यवस्थाओं से पूर्वांचल सहित उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गोरखपुर में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, 4 सितंबर शाम छह बजे से डायवर्जन

गोरखपुर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक, शहर के प्रमुख चौराहों से बदले…

14 hours ago

नेपाल में तीन गुने दाम पर बिक रही यूरिया! महराजगंज सीमा पर पगडंडियों से खाद तस्करी

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर खाद की तस्करी का खेल थम नहीं रहा है। सीमा की…

14 hours ago

निधन के बाद भी रोशनी बांट गए रामेश्वर दत्त मिश्र, नेत्रदान से दो युवाओं की दुनिया हुई रोशन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पुत्र आशुतोष मिश्र सम्मानित, पिता की आंखों से मिली नई जिंदगी…

15 hours ago

भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की नई टीम में 78 प्रतिशत नए चेहरे, संगठन में बड़ा फेरबदल

चार महामंत्री, 10 उपाध्यक्ष और 10 मंत्री बनाए; कार्यसमिति का भी विस्तार गोरखपुर। भाजपा ने…

15 hours ago

शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 81 शिक्षक होंगे सम्मानित गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देंगे राज्य और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार

गोरखपुर। शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 81 शिक्षक अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किए…

21 hours ago

नेपाल की बाढ़ के पानी में मिली अज्ञात मछलियों से रहें सावधान, जांच पूरी होने तक सेवन न करें

गोरखपुर। नेपाल में आई बाढ़ के बाद गंडक नदी सहित विभिन्न नदियों में आए पानी…

1 day ago