
Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर से 17 अगस्त को होगी रवाना, 10 दिन में उज्जैन, द्वारका और सोमनाथ समेत कई धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कराएगी यात्रा
गोरखपुर। धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन गोरखपुर से चार ज्योतिर्लिंग के साथ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा कराएगी। नौ रात और 10 दिन की यह विशेष ट्रेन 17 अगस्त को गोरखपुर जंक्शन से रवाना होगी और 26 अगस्त को वापस गोरखपुर पहुंचेगी।
यात्रा के दौरान पर्यटकों को उज्जैन, द्वारका, सोमनाथ और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिलेगा। इसके अलावा गुजरात स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी यात्रा का प्रमुख आकर्षण होगा। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से यात्रियों को देश की धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने की पहल की गई है।
इन स्टेशनों से भी कर सकेंगे यात्रा
ट्रेन में यात्रियों के चढ़ने और उतरने की सुविधा गोरखपुर के अलावा मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुलतानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन (झांसी) और ललितपुर में उपलब्ध रहेगी।
ट्रेन 17 अगस्त को सुबह नौ बजे गोरखपुर से रवाना होगी। इसके बाद निर्धारित ठहराव वाले स्टेशनों से होती हुई उज्जैन पहुंचेगी। यहां धार्मिक स्थलों के दर्शन के बाद ट्रेन विश्वामित्री, राजकोट, द्वारका और वेरावल होते हुए यात्रा पूरी करेगी। 26 अगस्त को वापसी में ट्रेन मनकापुर से रात 10:10 बजे रवाना होकर रात 11:55 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी।
14 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे
भारत गौरव ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 14 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इनमें शयनयान श्रेणी के सात, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक और वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन कोच शामिल हैं। इसके अलावा दो जनरेटर सह लगेज यान और एक पैंट्री कार होगी। यात्रा के दौरान यात्रियों की सहायता के लिए आईआरसीटीसी के मैनेजर भी उपलब्ध रहेंगे।
ट्रेन में यात्रा के लिए टिकट की बुकिंग लखनऊ के गोमतीनगर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय के अलावा आईआरसीटीसी टूरिज्म की वेबसाइट से की जा सकती है।
महापौर व नगर आयुक्त के साथ किया भ्रमण, पंप लगाकर तत्काल पानी निकालने के निर्देश;…
मतपेटियों की जांच से लेकर मतगणना स्थल की सुरक्षा तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के…
MV Cape Dao पर वाइपर के पद पर तैनात था करमाजीतपुर का युवक, पानी में…
गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘प्राचीन भारतीय कला के विविध आयाम’ विषय पर विशिष्ट…
बोले सीएम योगी- ज्ञान की धरोहर को प्रमाणों के साथ दुनिया के सामने रखने और…
वीआईपी ड्यूटी के बाद पुलिस ऑफिस पहुंचकर ग्रहण किया पदभार, अपराध नियंत्रण और साइबर अपराध…