Categories: CrimeLatest News

वर्दी पहनकर ट्रेन में चोरी करता था सोशल मीडिया का यह ‘स्टार’

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। वर्दी पहनकर टिकटॉक और स्नैक चैट के लिए वीडियो बनाने वाला शातिर ट्रेनों में यात्रियों से दोस्ती गांठकर उनका सामान चुरा लेता था। सीआरपीएफ की वर्दी में होने की वजह से लोग उससे आसानी से जुड़ जाते थे। गोरखपुर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों में चोरी करने वाले शातिर को आरपीएफ और जीआरपी ने गोरखपुर से पकड़ा। ​पुणे, दिल्ली, मुंबई, छपरा, सिवान, आरा और जालंधर सहित कई जगहों पर सफर करने वाले अरविंद ने कैसरबाग में एक फल विक्रेता को चोरी का मोबाइल बेच दिया। सीआरपीएफ के एक एएसआई के घर खुद को उसकी बिरादरी का बताकर तीन दिनों तक ठिकाना बनाया रहा। आरोपित बलिया जिले के चितबड़ागांव,महारेव निवासी अरविंद तिवारी उर्फ भोला के पास सं चोरी के दो मोबाइल फोन, चार हजार रुपए, तीन फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं।

बिहार के यात्री का सामान लेकर हुआ गायब
बिहार, मुजफ्फरपुर के रहने वलो मोहम्‍मद फैजल ने शिकायत की। बताया कि वह लुधियाना में रहते हैं। 29 सितंबर को सप्‍तक्रांति एक्‍सप्रेस से मुजफ्फरपुर लौट रहे थे। कोच एस- 9 में सीट नंबर 20 पर उनकी बुकिंग थी। लखनऊ से ट्रेन आगे बढ़ी तो सीआरपीएफ की वर्दी पहने एक युवक उनके पास पहुंचा। कहा कि जम्मू— कश्मीर में उसकी तैनाती है। उसने बातचीत का सिलसिला बढ़ाकर घरवालों से बात करने के लिए फैजल से मोबाइल मांगा। एक नंबर पर फोन करके मोबाइल देकर बगल में खाली बर्थ पर बैठ गया। 30 सितंबर की सुबह जब ट्रेन गोरखपुर रेलवे जंक्शन पर पहुंची तो फैजल ने देखा कि उनके पास बैठा युवक गायब है। उन्होंने जीआरपी को सूचना दी। अपनी रिपोर्ट में कहा कि उनके बैग में रखा 50 हजार रुपया, दो लाख की ज्वेलरी और 25 हजार का मोबाइल फोन चोरी हो चुका है। उन्होंने मुज्जफरपुर पहुंचकर मुकदमा लिखवाया। बाद में इसकी जांच जीआरपी गोरखपुर को मिली। सर्विलांस के जरिए आरपीएफ और जीआरपी ने सीआरपीएफ की वर्दी पहने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

27 minutes ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

39 minutes ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

56 minutes ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

24 hours ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago