Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित होने वाली 30वीं सीनियर स्टेट लेवल रैंकिंग कैरम चैंपियनशिप में गोरखपुर के सात खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर जिले के चयनित खिलाड़ियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
जिला कैरम संघ गोरखपुर के अध्यक्ष अधिवक्ता मंजर हुसैन सिद्दीकी एवं सचिव अनीस अहमद खान ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 21 अगस्त को नई दिल्ली में होगा, जबकि 23 अगस्त को इसका समापन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
गोरखपुर का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित खिलाड़ियों में अनीस अहमद खान, सुल्तान मोहम्मद सैफुद्दीन, इरशाद अहमद, शहरयार अली, फरहान खान, मोहम्मद फहद और मोहम्मद दानिश शामिल हैं। सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर रैंकिंग में अपनी स्थिति मजबूत करने के साथ गोरखपुर का नाम रोशन करने के लिए मैदान में उतरेंगे।
चयनित खिलाड़ियों का दल 20 अगस्त को गोरखधाम एक्सप्रेस से नई दिल्ली के लिए रवाना होगा। संघ पदाधिकारियों के अनुसार खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर उत्साह है और उन्होंने इसके लिए नियमित अभ्यास किया है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में गोरखपुर के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए इस बार भी उनसे बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई जा रही है।
जिला कैरम संघ के पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खिलाड़ी जिले की खेल प्रतिभा को नई पहचान दिलाएं। संघ ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर रविवार को 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम…
स्वतंत्र भारत की ताकत हैं शिक्षित, संवेदनशील और जिम्मेदार बेटियां : डॉ. सीमा शाही बेटियां…
डिजिटल जांच से लेकर लेजर दंत चिकित्सा और दंत प्रत्यारोपण तक की सुविधाएं एक ही…
गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने मुंबई के दादर से बलिया और…
गोरखपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में शनिवार को राष्ट्रभक्ति,…
किक बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया परिवार का मान, अब प्रयागराज में कर रहीं…