Categories: Crime

प्रॉपर्टी के विवाद में डॉ. कफील के सगे मामा की गोली मारकर हत्या

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कालेज ऑक्सीजन कांड के आरोपित डा. कफील खान के सगे मामा नुसरुतुल्ला अहमद वारसी उर्फ दादा की बनकटीचक, राजघाट स्थित उनके घर में शनिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। घर के सामने काफी देर से खड़े युवक ने इस घटना को अंजाम दिया। मोहल्ले में लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस ने हमलावर की पहचान करने की कोशिश की। नुसरुतुल्ला की हत्या प्रॉपर्टी के विवाद में की गई है। कुछ दिन पहले उन्होंने लखनऊ में प्रॉपर्टी के लिए दो करोड़ रुपए भी इन्वेस्ट किए थे। घटना की सूचना पर एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता मौके पर पहुँचे। पुलिस की तीन टीम को बदमाश की तलाश में लगाया गया है। परिजनों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ तहरीर दिया। वह अपने घर से भागा हुआ है।

घर के पास खड़ा था हमलावर
शनिवार की रात में 10:30 बजे के आसपास खाना खाने के बाद नुसरुतुल्ला घर के सामने टहल रहे थे। इस दौरान पड़ोसी सिराज तारिक के घर के बरामदे में कुछ युवक कैरम खेल रहे थे। टहलते हुए वह उनके पास चले गए और कुछ देर तक उन्हें कैरम खेलते हुए देखते रहे। 11 बजे के आसपास वहां से घर के लिए निकले। चश्मदीदों का कहना है नुसरुतुल्ला के घर के गेट के सामने एक युवक काफी देर से खड़ा था। उनके गेट के पास आते ही वह सलाम दुआ करके उनसे बातचीत करने लगा। दोनों लोग कुछ देर तक गेट के बाहर खड़े होकर बातचीत किए। फिर उनके साथ वह भी ही घर के अंदर गया। फिर अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

सिर में करीब से मारी गोली
गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे। घर के अंदर मुख्य दरवाजे के पीछे नुसरतुल्ला की लाश पड़ी मिली। उनके सिर में काफी करीब से एक गोली मारी गई थी। मौके से एक खोखा भी बरामद हुआ है। बताते हैं कि उनके साथ बातचीत करते हुए घर के अंदर जाने वाले युवक ने गोली मारी है। घटना की वजह नहीं पता चली है। उनकी हत्या से लोग दहल उठे। फ़ौरन ही रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस की तीन टीम मामले की पड़ताल कर रही है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago