Categories: Other

पांच अनोखी शादी के भव्य इंतजाम, आशीर्वाद देने को उठे हजारों हाथ

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। महाशिव रात्रि पर पिपराईच ब्लाक के जगदीशपुर बाजार में श्री श्री त्रिदेवाधाम मन्दिर की प्रथम स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पाँच गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। विवाह समारोह देखने के बड़ी संख्या में लोग पहुँचे। सभी की शादी और उपहार का प्रबन्ध श्री श्री त्रिदेवा धाम मन्दिर की तरफ से किया गया था।

मंदिर में इनका हुआ विवाह

  1. प्रियंका पुत्री स्व०विनोद पिपराईच क्षेत्र के महुला खुर्द की शादी डोमिनगढ़ के थवई पाकड़ निवासी रविकुमार पुत्र रामबृक्ष के साथ हुई।
  2. रंजनी पुत्री रामप्रेम, बनचरा सुकरौली कुशीनगर का विवाह देवरिया के रुद्रपुर छितही बाजार रामलक्षन चौराहा निवासी शैलेन्द्र पुत्र पतरु के साथ हुआ।
  3. रानी निषाद पुत्री मोतीलाल, मोहनपुर पिपराईच का भौवापार सरदारनगर निवासी भुचंण्डी पुत्र स्व०खचौड़ी के साथ।
  4. निशा पुत्री स्व०गुलाब निषाद, खोराबार के बड़ी कैथवलिया का कुसम्ही बाजार रुदलापुर निवासी रामसमुझ पुत्र रामप्रताप के साथ,
  5. नेहा पुत्री नन्दू, जगदीशपुर बाजार का कुशीनगर के कसया क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी राजन श्रीवास्तव पुत्र स्व०बृजनरायन के साथ सम्पन्न हुआ।

वर-वधू को तीन-तीन लाख रुपए कीमत के दिए गए उपहार
नव दंपति को घर- गृहस्थी बसाने के लिए मन्दिर समिति ने 3-3 लाख रुपए का उपहार स्वरूप सामान दिया गया। सभी की विदाई पाँच सजी हुई कारों से कराई गई। सामूहिक विवाह में आमंत्रित 10 हजार लोगों के नाश्ता और भोजन का प्रबन्ध किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन मन्दिर समिति जगदीशपुर और क्षेत्रवासियों के सहयोग से हुआ। इस मौके बाद कोलकाता और लखनऊ से आए कलाकारों ने देवी- देवताओं की मनोरम झांकी निकाली। सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक चलते रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

2 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

2 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago