Categories: Latest News

पिपराइच में एक-दूजे के हुए 151 जोड़े, विधायक महेंद्र पाल सिंह ने दिया आशीर्वाद

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पिपराइच विधान सभा क्षेत्र में 151 जोड़ो की शादी कराई गई। विधायक महेंद्र पाल सिंह की मौजूदगी में सभी वर—वधुओं को उपहार भी दिया गया। स्नेह—आशीष प्रदान करते हुए विधायक महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि यह सामूहिक विवाह योजना उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के नेतृत्व में वर्ष 2017 से चल रही है। गरीब परिवारों में धन के अभाव में बेटियों की शादी नहीं हो पाती है। इसको लेकर उनके माता—पिता चिंता में डूबे रहते हैं। इसको देखते हुए सामूहिक विवाह योजना लागू की गई। इससे गरीब बेटियों और बेटों की शादी हो रही है। योजना में सभी जाति, धर्म और समुदाय की बेटियों को शामिल किया जाता है। इसमें कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। विधायक ने कहा कि उनकी कोशिश रहती है कि अधिक से अधिक निर्धन बेटियों की शादी
कराई जा सके।

प्रदेश सरकार देती है 51 हजार रुपए की मदद
पिपराइच में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 151 जोड़ो शादी धार्मिक रीति—रिवाज के अनुसार कराई गई। विधायक सहित अन्य अतिथियों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की। योजना में हर जोड़े के लिए कुल 51 हजार रुपए की रकम शासन की तरफ मिलती है। 35 हजार रुपए वधू के बैंक एकाउंट, 10 हजार रुपए का सामान और छह हजार रुपए शादी में अन्य खर्च के लिए शामिल किया गया है।
कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि आनंद शाही (पूर्व प्रमुख पिपराइच), जनार्दन जायसवाल (प्रमुख पिपराइच), सुरेश पासवान जिला पंचायत सदस्य, मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री नरेंद्र सिंह, डीडीओ प्रेमनाथ यादव, धर्मवीर जायसवाल मंडल महामंत्री, अंतर्राष्ट्रीय किसान नेता लव सिंह, ग्राम प्रधान राउतपार संजय सिंह, अशोक उपाध्याय, मनमोहन सिंह, सूरज जयसवाल, नन्हे सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago