Categories: Latest News

Gorakhpur: सीएम योगी का आशीर्वाद, 1174 बेटियों के हाथ हुए पीले

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। बेटी नीलम के विवाह को लेकर कई रिश्ता देख चुके जगदीशपुर भलुआन (विकास खंड कौड़ीराम) के राम प्यारे काफी चिंतित थे, बेटी के हाथ पीले करने के लिए खर्च आड़े आ जाता था। उन्होंने बहुत कोशिश की कि कुछ पैसे रिश्तेदारों से भी मदद में मिल जाएं, तो उनकी जिंदगी भर की इच्छा पूरी हो जाए। इसी बीच उन्हें जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सामूहिक विवाह योजना की जानकारी हुई, तो उन्होंने ब्लाक स्तर से आवेदन किया और उनकी बेटी के हाथ पीले हुए। बात सिर्फ राम प्यारे की ही नहीं है। इनके अलावा राजू की बेटी सविता, जगदीशपुर भलुआन, राजू की बेटी शीलू ग्राम हरैया बसावनपुर, कौड़ीराम, रामनवल की बेटी अनुजा सहित सैकड़ों बेटियां शामिल हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सामूहिक विवाह योजना के तहत न सिर्फ बेटियों के हाथ पीले करा रहे हैं, बल्कि उनके विवाह आयोजनों में शामिल होकर उन्हें आशीर्वाद भी दे रहे हैं। जिले में वित्त वर्ष 2017-18 में 81, वित्त वर्ष 2019-20 में 671 और वित्त वर्ष 2020-21 में 622 सामूहिक विवाह हुए हैं। ऐसे में जिले में कुल 1174 विवाह हो चुके हैं। सीएम योगी की ओर से विवाह में करीब 51 हजार की मदद दी जाती है।

लाभार्थियों की संख्या में 200 फीसदी का इजाफा
गरीब परिवारों को अपने बेटे बेटियों को शादी ब्याह में आए दिन कई अड़चनों और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐसे गरीब परिवार की बेटे और बेटियों के ब्याह में आने वाली आर्थिक बाधाओं को पीड़ा के रूप में महसूस किया। योगी सरकार ने ये संकल्प लिया कि वह समाज की हर उस बेटी के हाथ पीले कराएगी, जिसके परिवारीजन ऐसा कर पाने में असमर्थ होंगे। वर्ष 2017 में सत्ता संभालते ही सीएम योगी ने पूरे प्रदेश को सामूहिक विवाह योजना की सौगात दे दी। सिर्फ गोरखपुर में ही इस योजना के लाभार्थियों की संख्या में लगभग 200 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

वधू के खाते में 35 हजार की धनराशि
इस योजना के तहत शादी के बाद वधू के खाते में 35 हजार की धनराशि अलग से भेजी जाती है। ब्लॉक स्तर पर सामूहिक विवाह के इस आयोजन में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी हिस्सा लेते हैं और उन्हीं की देखरेख में यह विवाह संपन्न होता है। अभी कुछ दिनों पहले 11 मार्च 2021 को गोरखपुर में भी सामूहिक विवाह का आयोजन कौड़ीराम विकास खंड में किया गया था। इस विवाह आयोजन में जनप्रतिनिधियों ने भी नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मानदेय और कैशलेस इलाज से बढ़ा रसोइयों का सम्मान : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां केवल अपने काम…

17 hours ago

पोल्ट्री उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 100 करोड़ के निवेश का एमओयू

गोरखपुर। पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के…

17 hours ago

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

1 day ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

1 day ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

1 day ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

2 days ago