Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। चर्चित डा. कफील के मामा, पुराने जमींदार नुसरुतुल्लाह उर्फ दादा की हत्या में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। उनकी बेटी ने पुलिस को दी गई सूचना में बताया है कुछ लोगों से भूमि विवाद था। घर के पास रहने वाली एक महिला और उसके मददगार सहित 6 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
राजघाट क्षेत्र के बनकटी चक निवासी नुसरुतुल्लाह उर्फ दादा की शनिवार की रात 10.30 बजे के आसपास घर के भीतर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। खाना खाने के बाद वह टहलने निकले। लौटकर गेट के अंदर दाखिल हुए तभी एक बदमाश ने उनको गोली मार दी। तेजी से दौड़ते हुए जमीदार के पास गया सलाम दुआ करके मुंह पर चलाकर हमलावर बाइक से अलहदादपुर होते हुए फरार हो गया।
उनकी बेटी अनमतस ने तहरीर में कहा है कि कोतवाली क्षेत्र के मुखीजा गली निवासी अनिल सोनकर से दो करोड़ रुपए के लेनदेन का विवाद चल रहा था। दूसरा विवाद गोरखनाथ के रसूलपुर निवासी इमामुद्दीन से था। बेटी ने दोनों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने नुसरुतुल्लाह के भतीजे, उसके साले और मोहल्ले की दो महिलाओं सहित 6 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मान रही है कि कातिल का सुराग घर के आसपास से मिलेगा। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से कुछ सुराग भी मिला है।
गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…
चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…
अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…
पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…
495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…
गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…