Categories: Politics

गोरखपुर में भीम आर्मी ने बुलंद की आवाज, पुलिस बोली माहौल खराब है खत्म कीजिए कार्यक्रम

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। आरक्षण बचाने के लिए रविवार को भीम आर्मी ने नगर निगम, रानी लक्ष्मी बाई पार्क में प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस की सख्ती से भारत बंद के आह्वान पर जुलूस निकालने में भीम आर्मी असफल रही। आरक्षण बचाओ, संविधान बचाओ, सीएए, एनआरसी व एनपीआर हटाओ, देश बचाओ का नारा बुलंद करते हुए भीम आर्मी ने जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रदर्शन स्थल पर ही जिला प्रशासन को सौंपा गया। मांग की गई कि संविधान विरोधी सीएए को वापस लिया जाए, एससी- एसटी औरओबीसी को नौकरियों में मिलने वाले प्रोन्नति में आरक्षण को जारी रखा जाए। एनआरसी-एनपीआर का भीम आर्मी ने जमकर विरोध किया।डीएनए आधारित एनआरसी लागू करने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व भीम आर्मी जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह गौतम ने किया। प्रदर्शन में पूर्वांचल सेना, असुर छात्र संगठन, भारत एकता मिशन की सहभागिता रही।

सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चले प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल हुए। अपने हाथों में डॉ. भीमराव आम्बेडकर, संत कबीर दास, संत गाडगे, फूलन देवी, कांशीराम, बिरसा मुंडा, सावित्री बाई फूले, फातिमा शेख और हाथों में तिरंगा और नीला झंडा लिए लोग जुटे थे। तख्तियों पर संविधान जिंदाबाद, लोकतंत्र जिंदाबाद, सीएए हटाओ, एनआरसी, एनपीआर नहीं चलेगा, आरक्षण बचाओ, देश बचाओ, मनुवादी न्यायाधीश होश में आओ, जातिवाद मुर्दाबाद, डीएनए आधारित एनआरसी लागू करो सहित कई नारे लिखे थे। पूर्वांचल सेना के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने संविधान बचाने और देश जोड़ने की बात की। उन्होंने देश में सरकार चलाने वालों को वासुदेव कुटुम्बकम् पर चलने की नसीहत दी। संवैधानिक अधिकारों के खत्म किए जाने पर चिंता जाहिर कर आवाज़ उठाने की बात कही।
इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस जल्द प्रदर्शन खत्म करने का दबाव बनाती रही। पुलिस ने कहा माहौल खराब है ज्ञापन देकर प्रदर्शन समाप्त कीजिए। अंत में सभी ने संत गाडगे के चित्र पर फूल अर्पित किया और प्रदर्शन समाप्त कर दिया। भीम आर्मी मंडल प्रभारी धर्मेंद्र बौद्ध, जिला कोषाध्यक्ष इंद्रेश कुमार, प्रशांत कुमार, छात्र नेता सत्येंद्र कुमार, सुरेंद्र वाल्मीकि, मंजेश कुमार, सुनील चौहान, अनिल प्रजापति, रोहन यादव, प्रशांत कुमार, वेदप्रकाश बेदी, जावेद आलम, महेश गौड़, संतोष सिंह सैथवार, अभय यादव, सनी निषाद , विनीत कन्नौजिया, प्रदीप मौर्य समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। यह प्रदर्शन भीम आर्मी के भारत बंद के क्रम में हुआ। हालांकि भारत बंद का असर शहर में नज़र नहीं आया।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मानदेय और कैशलेस इलाज से बढ़ा रसोइयों का सम्मान : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां केवल अपने काम…

20 hours ago

पोल्ट्री उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 100 करोड़ के निवेश का एमओयू

गोरखपुर। पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के…

20 hours ago

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

1 day ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

1 day ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

1 day ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

2 days ago