Categories: Latest News

जनेश्वर मिश्र जयंती की तैयारियों को लेकर गोरखपुर में सपा की बैठक, सांसद सनातन पांडेय ने भाजपा पर साधा निशाना

Estimated reading time: 1 minute

5 अगस्त के लखनऊ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान, अयोध्या चंदा प्रकरण और ब्राह्मण समाज समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बलिया से सांसद सनातन पांडेय ने सोमवार को गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय में 5 अगस्त को लखनऊ में आयोजित होने वाली समाजवादी नेता स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में गोरखपुर मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने की, जबकि संचालन शशिकांत दुबे ने किया। पार्टी कार्यालय पहुंचने पर सांसद सनातन पांडेय का जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम सहित नेताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सांसद सनातन पांडेय ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित चंदा अनियमितता प्रकरण को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार होने के बावजूद यदि सैकड़ों करोड़ रुपये की अनियमितता हुई है तो सीबीआई, सीबी-सीआईडी जैसी एजेंसियां अब तक जिम्मेदार लोगों तक क्यों नहीं पहुंच सकीं। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मुद्दा उठाने के बाद ही कार्रवाई शुरू हुई, लेकिन अब तक केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है।
उन्होंने कहा कि यदि एसआईटी जांच रिपोर्ट में अनियमितता सामने आई है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
ब्राह्मण समाज से जुड़े सवाल पर सांसद ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के नौ वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी ब्राह्मण समाज को सम्मान और न्याय नहीं मिला। उन्होंने खुशी दुबे और विजय मिश्रा के स्वजन का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई की गई। उनका कहना था कि कानून अपना कार्य करे, लेकिन निर्दोष लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।
सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आवाज उठाने वालों को निशाना बना रही है।
बैठक के बाद सांसद सनातन पांडेय ने जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम और अन्य नेताओं के साथ जिला जेल पहुंचकर अयोध्या चंदा प्रकरण को लेकर विरोध स्वरूप होर्डिंग-बैनर लगाने के मामले में बंद पार्टी नेता अरविंद शुक्ला, रामचंद्र मौर्य और भरत कुमार निषाद से मुलाकात की तथा उनका हालचाल जाना।
बैठक में सांसद रामभुआल निषाद, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, नगीना प्रसाद साहनी, चितरंजन मिश्रा सहित गोरखपुर मंडल के विभिन्न जिलों के पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

राखी के साथ आत्मनिर्भरता का उपहार, 5,000 से अधिक महिलाओं को मिला सम्मान

चौरी चौरा(गोरखपुर)। रक्षाबंधन के उल्लास के बीच चौरीचौरा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल…

15 hours ago

खेलों से गढ़ेगा युवा शक्ति का भविष्य, गोरखपुर में गूंजा पीएम मोदी का संदेश

एमजीयूजी में ‘खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ संवाद में युवाओं ने जाना खेलों…

15 hours ago

स्थापना दिवस पर विशेष : रोजगारपरक शिक्षा और चिकित्सा की नई राह दिखा रहा एमजीयूजी

पांच वर्षों में 12 से बढ़कर 53 हुए पाठ्यक्रम, एमबीबीएस-बीएएमएस से लेकर नर्सिंग, कृषि, फार्मेसी…

22 hours ago

स्टंटबाज से गैंगस्टर बना गुड्डू ढाढ़ी, बाइक के हुनर ने पहुंचाया अपराध की दुनिया में

गोरखपुर। कभी रेसर बाइक बनाने और तेज रफ्तार से बाइक चलाने का शौक रखने वाला…

24 hours ago

बघाड़ में विधायक ई. सरवन निषाद ने सुनीं समस्याएं, सड़क-बिजली-पानी से जुड़े मामलों पर तत्काल पहल के निर्देश

चौरी चौरा (गोरखपुर)। बघाड़ में बुधवार को आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली,…

1 day ago

मिलाद की खुशियों में सराबोर रहा शहर, ‘या रसूलल्लाह’ की सदाओं से गूंजे रास्ते

- अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, जगह-जगह हुआ स्वागत - मस्जिदों में हुई परचम कुशाई,…

2 days ago