Categories: Politics

सामाजिक न्याय के लिए बीपी मंडल का संघर्ष सदैव प्रेरणादायी : ब्रजेश गौतम

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित जिला कार्यालय पर मंगलवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा बीपी मंडल की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी और जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया।
जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि स्व. बीपी मंडल निष्काम कर्मयोगी थे। उन्होंने गरीब, कमजोर और पिछड़े वर्गों के संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण रिपोर्ट तैयार की। सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलित, गरीब और अल्पसंख्यक समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा। वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना चाहिए।
महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने कहा कि बीपी मंडल ने वंचित और पिछड़े वर्गों को सामाजिक एवं राजनीतिक अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय की लड़ाई में मार्गदर्शक हैं।
इस अवसर पर जिला महासचिव रामनाथ यादव, महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य, डा. मोहसिन खान, अवधेश यादव, प्रहलाद यादव, मनुरोजन यादव, मिर्जा कदीर बेग, रामजतन यादव, राजेश भारती, राजकमल मौर्य, विद्यासागर उर्फ छोटू, मैना भाई, महेंद्र तिवारी, अनुप यादव, सुशीला भारती, इंद्रेश यादव, राहुल यादव, तौफीक मुन्नु, सच्चिदानंद यादव, छोटेलाल राजभर, कपिल मुनि यादव, रामायण यादव, धर्मेंद्र यादव, अछैवर रंजन, भवनाथ यादव, लालजी यादव, गणेश पासवान, बब्बू खान, विनोद विश्वकर्मा, यशपाल विश्वकर्मा, विक्की निषाद, राजाराम बेलदार, अरविंद गौड़, शिवशंकर गौड़, विनोद निषाद, अमित शर्मा, धर्मेंद्र मौर्य, अनिल कुमार, सोनू पांडेय, आलोक यादव, रजनीश सिंह, रमेश सोनकर, फिरदौस आलम, छविनाथ यादव, सर्वेश यादव, सहादत अली, जयकिशन कन्नौजिया, मोहम्मद अली, फहीम गुड्डू, सुभाष नायक, अंगद मद्धेशिया, बरुण भारती, राहुल वर्मा, लालमन यादव, अरुण पासवान, अरविंद मौर्य, अश्विनी पांडेय, गोविंद पासवान, शंभू यादव, रामआशीष, रामनेवास, सतीश, मनोज, गुड्डू, गोविंद, ऋषि मुनि, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

सखी से रोजगार तक : 27 अगस्त को चौरी-चौरा में जुटेंगी बहनें, सिलाई मशीनों का होगा वितरण

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान होंगे मुख्य अतिथि, लोक गायक निशा उपाध्याय भी…

1 hour ago

एस्थेटिक्स कांफ्रेंस में एम्स के रेजिडेंट डॉ. रोहित को प्रथम पुरस्कार

एलोपेसिया एरीटा के उपचार पर शोधपत्र की प्रस्तुति के लिए मिला एक लाख रुपये का…

5 hours ago

आपदा के समय घबराएं नहीं, सूझबूझ से करें बचाव : एनडीआरएफ

एनएसएस स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अस्पताल कर्मचारियों को आग, भूकंप, बाढ़ व सड़क दुर्घटना से…

6 hours ago

छात्रसंघ चुनाव के पहले चरण की प्रक्रिया पूरी, आज ऑनलाइन मतदान

महाराणा प्रताप महाविद्यालय में योग्यता परीक्षा से हुआ 79 कक्षा प्रतिनिधियों का चयन, अध्यक्ष पद…

6 hours ago

27 अगस्त को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में युवाओं से संवाद करेंगे पीएम मोदी

राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘खेल की बात, पीएम मोदी के साथ’ कार्यक्रम; केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश…

6 hours ago

चौरी चौरा की छह सड़कों का होगा कायाकल्प, 13.17 करोड़ रुपये मंजूर

14.55 किलोमीटर सड़कों के जीर्णोद्धार से हजारों लोगों को मिलेगी राहत बंधे का निरीक्षण कर…

6 hours ago