Categories: Politics

2027 चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा, मंडलीय समीक्षा बैठक में संगठन मजबूत करने पर जोर

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए शुक्रवार को तारामंडल रोड स्थित बंटी मैरेज लॉन में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में संगठन को बूथ और सेक्टर स्तर तक मजबूत करने, भाईचारा समिति को सक्रिय बनाने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि एवं मुख्य मंडल प्रभारी, पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बसपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित संगठन और कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ बूथ स्तर पर सक्रिय होकर लोगों तक पार्टी की नीतियां पहुंचाए, तो वर्ष 2027 में बसपा प्रदेश में सरकार बनाने का लक्ष्य हासिल कर सकती है।

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर हुई है। अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि बसपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में कानून का राज था और आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस करते थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाईचारा समिति को और अधिक मजबूत बनाने तथा सभी वर्गों तक पार्टी का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि अमरचंद दुबे ने कहा कि वर्तमान सरकार में सर्व समाज के साथ-साथ ब्राह्मण समाज भी उपेक्षा और उत्पीड़न का सामना कर रहा है। वहीं, भाईचारा समिति के मंडल प्रभारी असगर अली ने कहा कि बसपा सभी वर्गों के सम्मान और भागीदारी की राजनीति करती है तथा मुस्लिम समाज का सम्मान भी पार्टी में पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के चुनाव में बसपा मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।

जिलाध्यक्ष संतोष कुमार जिज्ञासु ने सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गोरखपुर मंडल में इस बार अधिक से अधिक विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ संगठन के कार्यों में जुटना होगा।
बैठक की अध्यक्षता सुरेश कुमार गौतम ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और सपा, दोनों सरकारों का कार्यकाल देख चुकी है और अब बसपा को एक मजबूत विकल्प के रूप में स्वीकार करने का समय आ गया है। कार्यक्रम का संचालन मंडल प्रभारी हरि प्रकाश निषाद ने किया।
बैठक में सलीम अंसारी, सुधीर कुमार भारती, कमलेश कुमार गौतम, घनश्याम राही, ऋषि कपूर, वीरेंद्र पांडेय, जावेद सिमनानी, अशोक शुक्ला, लालमन एडवोकेट, प्रदीप मिश्रा, कमलेश फौजी, रामशरण सिंह, रामबाबू, विद्यानंद यादव, परमेश्वर शर्मा, असलम अली, शशिपाल, राजेश मलिक, राज कपूर निषाद, विमलकांत गौतम, प्रमोद शर्मा, संदेश यादव, अमरीश चंद, विद्यासागर, प्रमोद आजाद और देवेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

वरिष्ठ नागरिकों की सेहत जांची, मुफ्त दवाएं बांटीं: शाही ग्लोबल हॉस्पिटल ने की फ्री परामर्श की घोषणा

गोरखपुर। वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शाही ग्लोबल हॉस्पिटल,…

9 hours ago

मिट्टी के घर से संसद तक का सफर बना प्रेरणा, गोरखपुर विश्वविद्यालय में रवि किशन ने दिया सफलता का मंत्र

'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' के रूप में संभाला कार्यभार, पहले व्याख्यान में विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन…

18 hours ago

42 विधानसभा सीटों पर चुनावी दावेदारी करेगी सुभासपा, भाजपा की पांच सीटें भी निशाने पर

गोरखपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट…

1 day ago

सड़क हादसे के घायल की बहन ने एम्स पर लगाया लापरवाही का आरोप, संस्थान प्रशासन बोला- सभी प्रोटोकॉल का पालन किया

गोरखपुर। सड़क हादसे में घायल युवक के इलाज को लेकर एम्स गोरखपुर की इमरजेंसी व्यवस्था…

2 days ago

अब एक क्लिक में खुलेगी हर विवेचना की फाइल, यूपी पुलिस की जांच व्यवस्था पर डिजिटल निगरानी

एनसीएल पोर्टल से बढ़ी विवेचकों की जवाबदेही, लंबित केस, ई-साक्ष्य और केस डायरी की होगी…

2 days ago

ज्ञान प्रताप सिंह बने एसडीएम सदर, छह उप जिलाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

गोरखपुर। जनपद से नौ उप जिलाधिकारियों के गैर जनपद स्थानांतरण के बाद जिला प्रशासन ने…

2 days ago