Categories: Latest News

समयसीमा से धीमा मिला पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय का निर्माण, मंडलायुक्त ने लगाई फटकार

Estimated reading time: 1 minute

श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर गुणवत्ता के साथ समय से कार्य पूरा करने का निर्देश
गोरखपुर। मंडलायुक्त इन्द्र विक्रम सिंह ने सोमवार को जनपद के तालनदौर में निर्माणाधीन पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने महाविद्यालय के मॉडल का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने हास्पिटल ब्लॉक और एकेडमिक ब्लॉक का गहन निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता, कार्य की भौतिक प्रगति और निर्धारित समयसीमा की जानकारी संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से ली।
निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति निर्धारित समयसीमा की तुलना में धीमी मिलने पर मंडलायुक्त ने निर्माण खंड-भवन, लोक निर्माण विभाग, गोरखपुर के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि परियोजना के कार्य में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए और निर्माण कार्य निर्धारित समय के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। साथ ही गुणवत्ता और निर्माण मानकों से किसी भी स्तर पर समझौता न करने की हिदायत दी।
मंडलायुक्त ने महाविद्यालय की एप्रोच सड़क के निर्माण को भी प्राथमिकता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके लिए निर्माण खंड-2, लोक निर्माण विभाग, गोरखपुर से समन्वय स्थापित कर सड़क का निर्माण अतिशीघ्र पूरा कराने को कहा।
उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को नियमित रूप से स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए। कहा कि परियोजना के दौरान आने वाली किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्य में अनावश्यक विलंब न हो। मंडलायुक्त ने कहा कि पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय जिले के विकास और पशुपालन क्षेत्र को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके समय से पूरा होने पर क्षेत्र में पशु चिकित्सा शिक्षा और सुविधाओं का विस्तार होगा।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

चिल्लूपार में बसपा ने फूंका चुनावी बिगुल, अस्मिता चंद को प्रभारी/ प्रत्याशी बनाया

गोरखपुर। चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों…

2 hours ago

रवि किशन को मिला ‘सर्वोत्तम नागरिक सम्मान 2026’

गोरखपुर/मुंबई। अभिनेता एवं दो बार के लोकसभा सांसद रवि किशन को कला, भारतीय सिनेमा और…

2 hours ago

मानदेय और कैशलेस इलाज से बढ़ा रसोइयों का सम्मान : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां केवल अपने काम…

1 day ago

पोल्ट्री उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 100 करोड़ के निवेश का एमओयू

गोरखपुर। पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के…

1 day ago

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 days ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

2 days ago