Categories: Entertainment

रवि किशन को मिला ‘सर्वोत्तम नागरिक सम्मान 2026’

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर/मुंबई। अभिनेता एवं दो बार के लोकसभा सांसद रवि किशन को कला, भारतीय सिनेमा और सार्वजनिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘सर्वोत्तम नागरिक सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। मेघाश्रेय फाउंडेशन की ओर से प्रदान किए गए इस सम्मान को रवि किशन के बहुआयामी योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान के रूप में देखा जा रहा है।
मुंबई में आयोजित समारोह में रवि किशन को महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल और मेघाश्रेय फाउंडेशन की संस्थापक एवं समाजसेवी सीमा सिंग की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।
रवि किशन को यह सम्मान भारतीय सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके योगदान, क्षेत्रीय सिनेमा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने तथा दो कार्यकाल के सांसद के रूप में सार्वजनिक जीवन में उनकी भूमिका के लिए प्रदान किया गया। मेघाश्रेय फाउंडेशन की ओर से यह सम्मान ऐसे विशिष्ट व्यक्तित्वों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान से समाज और राष्ट्र को प्रेरित किया है।
समारोह में परमवीर चक्र विजेता मानद कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव, पद्म भूषण प्रो. जे.बी. जोशी, पद्मश्री अशोक सराफ और फिल्म निर्माता सुभाष घई समेत विज्ञान, कला, संस्कृति और सामाजिक सेवा से जुड़े कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि मेघाश्रेय फाउंडेशन द्वारा ‘सर्वोत्तम नागरिक सम्मान 2026’ से सम्मानित किया जाना उनके लिए गौरव और भावुकता का क्षण है। यह सम्मान उनके कला और सार्वजनिक जीवन के सफर को नई ऊर्जा देने के साथ ही कला, संस्कृति और जनसेवा के प्रति जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा से निभाने का संकल्प भी है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

चिल्लूपार में बसपा ने फूंका चुनावी बिगुल, अस्मिता चंद को प्रभारी/ प्रत्याशी बनाया

गोरखपुर। चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों…

2 hours ago

समयसीमा से धीमा मिला पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय का निर्माण, मंडलायुक्त ने लगाई फटकार

श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर गुणवत्ता के साथ समय से कार्य पूरा करने का निर्देश गोरखपुर।…

2 hours ago

मानदेय और कैशलेस इलाज से बढ़ा रसोइयों का सम्मान : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां केवल अपने काम…

1 day ago

पोल्ट्री उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 100 करोड़ के निवेश का एमओयू

गोरखपुर। पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के…

1 day ago

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 days ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

2 days ago