Categories: Latest News

लखनऊ में लाठी चार्ज का विरोध, गोरखपुर में फूंका सीएम का पुतला

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। जेईई और नीट का विरोध कर रहे सपाइयों पर लखनऊ में लाठी चार्ज का विरोध जताते हुए गोरखपुर में सपा नेताओं और पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। बेतियाहाता स्थित सपा कार्यालय के सामने सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला भी फूंका। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि सपा युवा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर घनघोर लाठी चार्ज करना लोकतंत्र के विरुद्ध है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सरकार कुचलने का प्रयास कर रही है। इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी ही कम है।

लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में गोरखपुर समाजवादी पार्टी के युवा प्रकोष्ठों के वर्तमान और निवर्तमान जिला, महानगर अध्यक्षों के नेतृत्व में युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय के बाहर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान राहुल यादव जिलाध्यक्ष युवजन सभा, एहतेशाम खान जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, चर्चिल अधिकारी महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, शब्बीर कुरेशी निवर्तमान युवजन सभा महानगर अध्यक्ष,आजम लारी निवर्तमान जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, गुड्डू यादव ,नागेंद्र यादव,रोहित सिंह, रंजीत आर्य, अभिषेक यादव सनी,अभय सिंह, नफीस अंसारी, धर्मेंद्र यादव,आफताब अहमद, विनोद यादव, अहमद जुनैद, बबलू यादव, देवांश श्रीवास्तव,राजन गुप्ता,औरंगजेब पठान,नूर मोहम्मद, मोहम्मद अयाज, तवाश लारी,नवाज,अविनाश तिवारी सहित लोग कई लोग मौजूद रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

5 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

5 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

6 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago