Categories: Latest News

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, 7 अगस्त तक मिलेगा मौका

Estimated reading time: 1 minute

कक्षा पांच में अध्ययनरत विद्यार्थी ही कर सकेंगे आवेदन, जन्म तिथि सहित अन्य मानक निर्धारित

गोरखपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब पात्र विद्यार्थी सात अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। नवोदय विद्यालय समिति ने प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत देते हुए आवेदन की समय सीमा बढ़ाई है।
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित मानकों को पूरा करना होगा। आवेदन करने वाला विद्यार्थी वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा पांच में अध्ययनरत होना चाहिए। विद्यार्थी का जन्म एक मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना अनिवार्य है। जन्म तिथि की दोनों सीमाएं इसमें शामिल रहेंगी।
प्रवेश के लिए विद्यार्थी को उसी जिले का निवासी होना चाहिए, जहां स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए वह आवेदन कर रहा है। इसके साथ ही अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा पांच की पढ़ाई कर रहा होना चाहिए। सरकारी, सहायता प्राप्त या मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
नवोदय विद्यालयों में प्रवेश चयन परीक्षा के माध्यम से होता है। परीक्षा में मानसिक योग्यता, अंकगणित और भाषा से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। चयन प्रक्रिया में ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को निर्धारित आरक्षण और नियमों के अनुसार प्राथमिकता दी जाती है।
अभिभावक नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिकारियों ने अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

बीएससी छात्र शुभम मिश्रा की चाकू मारकर हत्या, आरोपी की तलाश

आठ टीमें संदिग्ध की तलाश में जुटीं, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही पुलिस गोरखपुर। बांसगांव…

5 hours ago

हर जरूरतमंद का आयुष्मान कार्ड बनवाएं, इलाज में कमी नहीं आने देंगे-सीएम योगी

गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को समयबद्ध…

7 hours ago

रोटरेक्ट क्लब गोरखपुर की नई टीम ने संभाली कमान, श्वेता गौर अध्यक्ष बनीं

अंकित ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण क्षेत्र में सेवा कार्यों…

11 hours ago

माफिया से मुक्ति के बाद विकास की नई पहचान बना रहा गोरखपुर : सीएम योगी

आईएमए चैरिटेबल ब्लड सेंटर का लोकार्पण, जंगल नकहा में 40 करोड़ की 109 परियोजनाओं का…

19 hours ago

नेहा बोरा की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर गोरखपुर में तहरीर, आयोजकों पर भी कार्रवाई की मांग

कैंट में दो और पीपीगंज थाने में एक तहरीर, नेहा बोरा के साथ कार्यक्रम आयोजकों…

1 day ago