
Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। पासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान से उनके आवास पर मुलाकात कर खोराबार-देवरिया बाईपास चौराहे पर वीर शिरोमणि महाराजा बिजली पासी की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि महाराजा बिजली पासी स्वाभिमान, शौर्य और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा स्थापित होने से समाज की गौरवशाली विरासत का संरक्षण होगा और नई पीढ़ी अपने इतिहास से प्रेरणा ले सकेगी।
केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि महाराजा बिजली पासी की भव्य एवं गरिमामयी प्रतिमा स्थापित कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रतिमा नहीं, बल्कि समाज के गौरव, सामाजिक समरसता और ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक होगी। उन्होंने कहा कि महाराजा बिजली पासी का अदम्य साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रनिष्ठा आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। साथ ही उन्होंने अपने पिता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय ओम प्रकाश पासवान के समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों को भी स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक माधो पासवान, अखिल भारतीय पासी समाज महासंघ के जिलाध्यक्ष राम अवध पासवान, अखिल भारतीय एकीकृत पासी महासभा के जिलाध्यक्ष भोला पासवान, अखिल भारतीय पासी महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव पासवान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बड़हलगंज बसंत पासवान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चरगावां सुनील पासवान, शिव मंदिर पासवान, जंगल सिकरी (खोराबार) के पार्षद प्रतिनिधि राममूरत पासवान, राजमंगल पासवान, उपेंद्र पासवान, अरविंद पासवान, सुचिता पासवान, महेंद्र पासवान, वीरेंद्र पासवान, धर्मेंद्र पासवान तथा सुनील पासवान सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम, कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. भूपेश कुमार गोयल ने सेवा और राष्ट्र निर्माण का दिया…
आठ टीमें संदिग्ध की तलाश में जुटीं, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही पुलिस गोरखपुर। बांसगांव…
यूपी में तीन करोड़ से अधिक लोग कारीगरी व शिल्प से जुड़कर बढ़ रहे स्वावलंबन…
गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को समयबद्ध…
अंकित ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण क्षेत्र में सेवा कार्यों…
आईएमए चैरिटेबल ब्लड सेंटर का लोकार्पण, जंगल नकहा में 40 करोड़ की 109 परियोजनाओं का…