Categories: Latest News

शहीद ओम प्रकाश पासवान ने लड़ी सर्व समाज की लड़ाई: डॉ. विमलेश

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। मानीराम के पूर्व विधायक स्व. ओमप्रकाश पासवान की 25वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर बालिका इंटरमीडिएट कालेज प्रतापपुर,सिंहोरवा में किया गया।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्व.ओम प्रकाश पासवान के बड़े पुत्र बांसगांव सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि पिता जी ने जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। क्षेत्र के लोगों की मदद के लिए उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने विकास के जो कार्य किए। उसकी बदौलत आज भी लोग उनको याद करते हैं। क्षेत्र की समस्याओं के समाधान लेकर वह कभी पीछे नहीं रहे। स्व. ओम प्रकाश पासवान के छोटे पुत्र बांसगांव के विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने कहा कि पिता जी जन—जन के नायक थे। इसलिए उनका सदा याद किया जाएगा। चरगांवा के निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान ने कहा कि स्व. ओम प्रकाश पासवान हम सभी के प्रेरणा स्रोत हैं। वह दलितों और पिछड़ों के मसीहा थे।


श्रद्धासुमन अर्पित करके किया याद

इस मौके पर स्व. ओम प्रकाश पासवान की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन ​अर्पित करके उनको याद किया गया। स्व. पासवान की पत्नी, बांसगांव की पूर्व सांसद और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुभावती पासवान, बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान, बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. विमलेश पासवान, मानीराम के पूर्व विधायक चन्द्रेश पासवान, चरगांवा ब्लाक के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सुनील पासवान, जंगल कौड़िया के पूर्व ब्लाक प्रमुख गोरख सिंह, चरगावां के पूर्व ब्लाक प्रमुख राम आसरे निषाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामबृक्ष यादव, पूर्व पार्षद महेश पासवान,पुर्व ब्लाक प्रमुख विकास चंद्र चतुर्वेदी, कोदई पासवान, कृष्णा बाबू, राजेन्द्र पांडेय, असजद खान उर्फ डिस्को, कुद्दुश अली पूर्व पार्षद,वीरेंद्र पासवान, उमेश पासवान, जयहिन्द निषाद अन्य लोगों ने प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर संजीव पासवान, दयानंद,अंजित पासवान, ओपी यादव, भूपेंद्र पासवान, राजेन्द्र गुप्ता,राजमन पासवान, रणधीर पासवान, राजमंगल पासवान, सुधीर पासवान,श्यामसुंदर लाल, त्रशाल यादव, पवन यादव, अंगद यादव, राजेश यादव, परमहंस सिंह, फूलदेव निषाद,महेंद्र,धर्मेन्द्र,दीपू जायसवाल,पूर्व चेयरमैन जेपी गुप्ता,मनोज सिंह,जितेंद्र सिंह,सुभाष दुबे,मोनू चतुर्वेदी, राकेश तिवारी, भानु सिंह,आशुतोष सिंह,पन्नेलाल पासवान, रामप्रवेश पासवान,संगम पासवान, सांसद मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago