Categories: Latest News

रेलवे ने बंद किया रास्ता तो सड़क पर उतरे ग्रामीण, चार घंटे बाद खुला डोमिनगढ़-डोहरिया मार्ग

Estimated reading time: 1 minute

विधायक के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन और रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में बनी सहमति

गोरखपुर। डोमिनगढ़ और जगतबेला रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे पुल संख्या-153 के नीचे से गुजरने वाले डोमिनगढ़-डोहरिया मार्ग को बंद किए जाने के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष सड़क पर उतर आए और मार्ग जाम कर दिया। करीब चार घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन और रेलवे अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मार्ग दोबारा खोल दिया गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
रेलवे ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मार्ग को बंद किया था। रेलवे अधिकारियों का कहना था कि पुल के नीचे से किसी बड़े वाहन के गुजरने पर गार्डर से टकराने की आशंका है, जिससे गंभीर हादसा हो सकता है। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए पहले से बैरियर लगाए गए हैं। वर्तमान में रास्ते से केवल दोपहिया वाहन, छोटे वाहन और पैदल यात्री ही आवागमन करते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए वर्षों पुराना और प्रमुख रास्ता है। इसके बंद होने से लोगों को शहर पहुंचने के लिए करीब पांच से सात किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और आम नागरिकों को सबसे अधिक परेशानी होगी।
विधायक ने डीएम से की वार्ता, एसडीएम पहुंचे मौके पर
मार्ग बंद होने की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह के पास पहुंचे और समस्या से अवगत कराया। विधायक ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी से मिले। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर को मौके पर पहुंचकर समाधान कराने के निर्देश दिए।
इधर, सड़क जाम की सूचना पर तिवारीपुर थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी प्रशासन को दी। नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे।
रेलवे और प्रशासन के बीच वार्ता के बाद खुला रास्ता
रेलवे की ओर से आईओडब्ल्यू हीरामन प्रसाद आरपीएफ जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम सदर की मौजूदगी में प्रशासन, रेलवे अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई। ग्रामीणों की समस्याओं और सुरक्षा पहलुओं पर चर्चा के बाद सहमति बनी और रेलवे ने मार्ग खोल दिया।
मार्ग खुलने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए आवागमन जारी रखने की बात कही।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

बीएससी छात्र शुभम मिश्रा की चाकू मारकर हत्या, आरोपी की तलाश

आठ टीमें संदिग्ध की तलाश में जुटीं, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही पुलिस गोरखपुर। बांसगांव…

4 hours ago

हर जरूरतमंद का आयुष्मान कार्ड बनवाएं, इलाज में कमी नहीं आने देंगे-सीएम योगी

गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को समयबद्ध…

6 hours ago

रोटरेक्ट क्लब गोरखपुर की नई टीम ने संभाली कमान, श्वेता गौर अध्यक्ष बनीं

अंकित ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण क्षेत्र में सेवा कार्यों…

10 hours ago

माफिया से मुक्ति के बाद विकास की नई पहचान बना रहा गोरखपुर : सीएम योगी

आईएमए चैरिटेबल ब्लड सेंटर का लोकार्पण, जंगल नकहा में 40 करोड़ की 109 परियोजनाओं का…

17 hours ago

नेहा बोरा की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर गोरखपुर में तहरीर, आयोजकों पर भी कार्रवाई की मांग

कैंट में दो और पीपीगंज थाने में एक तहरीर, नेहा बोरा के साथ कार्यक्रम आयोजकों…

1 day ago