Categories: NationalState News

कौआबाग का अंडरपास कम करेगा मोहद्दीपुर का ‘रश’, फरवरी में शुरू होने की उम्मीद

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। मोहद्दीपुर चौराहे पर रोज होने वाली भीड़ से फरवरी में राहत मिल जाएगी। यहां से गुजरने वाली आधी ट्रैफिक कौवाबाग रेलवे लाइन के नीचे से आवागमन करने लगेगी। कौआबाग अंडरपास का निर्माण अंतिम चरण में है। फरवरी में इसके आम जनता के लिए खुलने की उम्मीद है। आम जनता के लिए खुल जाएगा। क्रासिंग पर रेल लाइन के नीचे लगभग 43 मीटर लंबा बाक्स सेट कर दिया है। दक्षिणी एप्रोच मार्ग और शेड लगभग बनकर तैयार हो गए हैं। उत्तर की तरफ भी जोरशोर से कार्य चल रहा है। जनवरी तक एप्रोच मार्ग के सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने अंडरपास के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने हर हाल में फरवरी तक कार्य पूरा कर इसे खोलने के निर्देश दिए।


आधुनिक शेड लगाने का कार्य जारी
एप्रोच मार्ग पर आधुनिक शेड लगाने का काम जारी है। शेड लग जाने से अंदर अंधेरा नहीं होगा। बारिश होने पर पानी भी जमा नहीं होगा। पानी निकालने के लिए दो बड़े पंप लगाए जाएंगे। इसके एप्रोच मार्ग के बाहरी तरफ पौधे लगाए जा रहे हैं। ताकि आसपास हरियाली बनी रहे। अंदर एप्रोच मार्ग की दोनों दीवारों पर पेंटिंग बनाई जाएगी। रेलवे प्रशासन ने दीवारों का उपयोग आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देने की तैयारी की है।


आयोजित होगी चित्रकारी प्रतियोगिता
इसके लिए रेलवे ने खास योजना तैयार की है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में एक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें विश्वविद्यालय सहित कई कालेजों के छात्रों को पर्यावरण और स्वच्छता से संबंधित चित्रकारी के लिए आमंत्रित किया जाएगा। प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका सम्मान किया जाएगा। अंडरपास का निर्माण करीब 15 करोड़ रुपए की लागत से हो रहा है। इसके बन जाने से हजारों लोगों की राह आसान हो जाएगी। क्रासिंग बंद होने से रेलवे कर्मचारी, आमजन को असुरन से धर्मशाला और चारफाटक ओवरब्रिज होकर आवागमन करना पड़ता है।
पूर्वोत्‍तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह का कहना है कि कौवाबाग अंडरपास की फिनिशिंग का काम तेजी से चल रहा है। इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

4 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

4 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

4 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago