Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। करीब दो साल के इंतजार के बाद कौआ बाग अंडरपास से आवाजाही शुरू हो गई है। निर्माण कार्य पूरा होने पर रेल अधिकारियों ने इसे फरवरी के अंत तक खोलने को कहा था। सोमवार को रास्ता खुलने पर लोगों ने जमकर सेल्फी ली। अंडरपास से होकर जाने वाले लोग काफी खुश हैं। ज्यादा फायदा रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा। इससे कालीमंदिर- असुरन और मोहद्दीपुर ओवरब्रिज से ट्रैफिक को लोड ज्यादा कम हो जाएगा। जाम से भी लोगों को कुछ राहत मिल जाएगी। एक माह पूर्व पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम ने निरीक्षण के दौरान ही फरवरी तक इसे आम लोगों के लिए खोलने का निर्देश दिया था। इसके बाद से निर्माण कार्य में तेजी आ गई।
दीवारों पर चित्रकारी से बढ़ेगा आकर्षण
अंडरपास की दीवारों पर पेंटिंग कराई जाएगी। इससे लोगों को स्वच्छता, एकता और समरसता का संदेश दिया जाएगा। पेंटिग से दीवारें भी खूबरसूरत नजर आएंगी। दीवारों का उपयोग लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देने के लिए भी हो सकेगा।अंडरपास के शुरू होने से रोजाना 50 से 70 हजार लोगों को फायदा मिलेगा। क्रॉसिंग बंद होने से रेलकर्मी ही नहीं, आमलोग भी असुरन-धर्मशाला और चारफाटक ओवरब्रिज होकर आवागमन करते थे। इस वजह से लोग कम से कम 1 किमी ज्यादा चलते थे। साथ ही काफी समय बर्बाद होता था। हालांकि अभी काम चल रहा है। लेकिन फिर भी लोग यहां सेल्फी ले रहे हैं। फोटो भी खिंचवाने पहुँच रहे हैं।
गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…
चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…
अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…
पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…
495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…
गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…