Categories: chaipanchayat Special

जाम से मुक्ति की ओर गोरखपुर, दशहरा से पहले तैयार होगा पादरी बाजार फ्लाईओवर

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल पादरी बाजार में जाम की समस्या से जल्द राहत मिलने वाली है। यहां बन रहा फोरलेन फ्लाईओवर दशहरा से पहले तैयार होकर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। करीब 98.34 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। अब तक 92 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
बरगदवा-कौआबाग जेल बाईपास पर स्थित पादरी बाजार चौराहा लंबे समय से यातायात दबाव के कारण जाम की समस्या से जूझ रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। सितंबर 2024 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा कराया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश सेतु निगम के महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार ने बताया कि फ्लाईओवर का 92 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। सितंबर के अंत तक निर्माण कार्य पूरा कर अक्टूबर में लोकार्पण की तैयारी है।
करीब 570 मीटर लंबे इस फोरलेन फ्लाईओवर के शुरू होने से बरगदवा-कौआबाग जेल बाईपास पर यातायात व्यवस्था सुगम हो जाएगी। पादरी बाजार चौराहे पर रुकने वाले वाहनों को अब सीधे आवागमन की सुविधा मिलेगी। इससे पिपराइच, कप्तानगंज, मेडिकल कॉलेज रोड, महराजगंज और सोनौली मार्ग की ओर जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
शहर में तेजी से विकसित हो रहे सड़क नेटवर्क की कड़ी में यह फ्लाईओवर महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। इससे न केवल यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि गोरखपुर की रोड कनेक्टिविटी को भी नई गति मिलेगी।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

पं. हरिशंकर तिवारी की जयंती पर गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में श्रद्धांजलि, छात्राओं को साइबर सुरक्षा का पाठ

महिला शिक्षा और जनसेवा के प्रबल पक्षधर थे पं. हरिशंकर तिवारी : आशुतोष मिश्र सेवा…

2 days ago

दीक्षांत समारोह में एबीवीपी नेताओं से अभद्रता का आरोप, विरोध के बाद कैंट इंस्पेक्टर निलंबित

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी)…

2 days ago

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का संदेश: बेटियों की सफलता पर गर्व, छात्रों के प्रदर्शन पर आत्ममंथन जरूरी; नशामुक्त परिसर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं…

2 days ago

एमएमएमयूटी के 11वें दीक्षांत समारोह में 1474 विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल बोलीं- विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की होगी सबसे बड़ी भूमिका

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल…

2 days ago

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे बनेगा औद्योगिक विकास का नया इंजन, 153 एकड़ में विकसित होगा मैन्युफैक्चरिंग व लॉजिस्टिक्स क्लस्टर

खजनी क्षेत्र के बहादुरपुर खुर्द और बहादुरपुर बुजुर्ग में होगा औद्योगिक भूखंडों का आवंटन, रोजगार…

2 days ago

बसपा ने गोरखपुर संगठन में फिर किया बदलाव, ऋषि कपूर को दोबारा सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

गोरखपुर। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी ने गोरखपुर जिला संगठन…

4 days ago