Categories: EducationNews

परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, हंगामे पर पहुंचे डीएम— एसएसपी

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। विधान परिषद सचिवालय की परीक्षा में रविवार को भटहट के इस्माइलपुर स्थित गुलाबी देवी इंटर कालेज सेंटर पर अभ्यर्थियों ने बवाल काटा। हंगामा होने की सूचना पर डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे। डीएम के. विज्येंद्र पांडियन ने विधान परिषद के प्रमुख सचिव से बात करके मामले की जानकारी दी। इसके बाद परीक्षा निरस्त कराने का फैसला लिया गया। तब कहीं जाकर परीक्षार्थी शांत हुए। विधान परिषद सचिवालय के विभिन्न पदों के लिए जिले के 14 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। सुबह नौ बजे से परीक्षा का समय निर्धारित था। लेकिन नौ बजकर 20 मिनट पर परीक्षार्थियों को पेपर दिया गया। इससे गुस्साए अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी पाकर गुलरिहा के थानेदार रविराय पहुंचे। उन्होंने परीक्षार्थियों को समझाने—बुझाने का प्रयास किया। लेकिन सभी ने डीएम को बुलाने की मांग की।


आधे घंटे बाद दिया पेपर, शुरू हुआ हंगामा

इस सेंटर पर परीक्षा में शामिल होने के लिए 480 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। एग्जाम का समय सुबह नौ बजे से निर्धारित था। लेकिन परीक्षा कराने वाली एजेंसी की लापरवाही से करीब नौ बजकर 20 मिनट पर क्वेचन पेपर मिला। 50 से अधिक अभ्यर्थियों ने पेपर लीक होने का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। गेट पर पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने लगे। बाद में मौके पर डीएम ने पड़ताल की। इसके बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि परीक्षा निरस्त कर दी गई है। इसका आयोजन दोबारा कराया जाएगा। पूछताछ में करीब आधे घंटे के बाद पेपर देने की बात सामने आई। निजी एजेंसी के जिम्मे परीक्षा का आयोजन था। लेकिन किसी मजिस्ट्रेट की मांग नहीं की गई। पहले भी इस सेंटर पर सिपाही भर्ती एग्जाम के दौरान विवाद खड़ा हुआ था। यह सेंटर ब्लैक लिस्ट हुआ था। कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शासन को भेजने की बात डीएम ने कही है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

जेईई एडवांस में मोहन सिंह ने हासिल की ऑल इंडिया 12वीं रैंक, आईआईटी खड़गपुर में मिला कंप्यूटर साइंस

एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के 13 छात्रों ने जेईई मेन्स और तीन ने जेईई एडवांस में…

7 hours ago

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

1 week ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

1 week ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

1 week ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago