Categories: Latest NewsPolitics

रेप के आरोप से मर्माहत डक्कू, अभी राजनीति से रहेंगे दूर

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। सपा के वरिष्ठ नेता जफर अमीन डक्कू रेप केस दर्ज होने से काफी मर्माहत हैं। रविवार को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि जब तक वह दोषमुक्त नहीं हो जाएंगे। तब तक वह पार्टी के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। पार्टी से संबंधित डिबेट में भी नहीं बैठेंगे। शनिवार को कोर्ट के आदेश पर जफर अमीन डक्कू के खिलाफ कोतवाली में रेप सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था। मुकदमा दर्ज करके कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित ने कोर्ट में एप्लीकेशन दिया था।

36 साल से कर रहे राजनीति, बेदाग होने पर करेंगे वापसी
रविवार को जारी बयान में जफर अमीन डक्कू ने कहा कि 36 वर्षों से वह राजनीति में हैं। पर कभी किसी विरोधी राजनीतिक दल, नेता या पार्टी कार्यकर्ता ने उन पर ऐसे सतही आरोप नहीं लगाए। उन्हें इस बात का गर्व है कि राजनीतिक विरोधियों ने उनकी मर्यादा का पूरा ख्याल रखा। लेकिन सुनियोजित और साजिश के तहत परिवार की एक महिला को आगे करके पार्षद ने झूठे आरोप लगवा दिए। इस बात ने उनको काफी आहत किया। इस वजह से पुलिस की विवेचना, अदालत से दोष मुक्त होने तक पार्टी के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। इस दौरान वह किसी तरह के टीवी डिबेट में नहीं बैठेंगे। बेदाग साबित होने के बाद राजनीति में फिर से सक्रिय होंगे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

6 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

6 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

6 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago