Categories: Latest News

सपा नेता ने डाला विवादित पोस्ट, हुई कार्यवाही

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। सोशल मीडिया पर विवादित, आपत्तिजनक पोस्ट डालकर सपा नेता शब्बीर कुरैशी फंस गए हैं। शनिवार रात कोतवाली में सपा नेता के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। सोमवार को उनको हिरासत में लिए जाने की सूचना वायरल हुई। लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। अलबत्ता, सपा नेता के भाई की दुकान पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई को सोशल मीडिया पर डाले गए पोस्ट से जोड़ा जा रहा है। लेकिन पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इस मसले पर कुछ भी बोलने से मना कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी होने पर कार्रवाई की सूचना दी जाएगी। मुकदमा दर्ज करके जांच— पड़ताल जारी है।

पोस्ट करने पर दर्ज हुआ मुकदमा
सपा नेता शब्बीर कुरैशी पर आरोप है कि उन्होंने एक प्रतिष्ठित व्यक्ति पर टिप्पणी करते हुए माहौल बिगाड़ने का पोस्ट सोशल मीडिया पर किया। मामला वायरल होने पर उन्होंने इसे डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक पोस्ट का स्क्रीन शॉट फैल चुका था। सपा नेता के पोस्ट का मामला सामने आने पर पुलिस ने कार्रवाई की। शनिवार की रात पुलिस ने शब्बीर कुरैसी के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कर लिया। तभी से उनकी तलाश शुरू हो गई। इस मामले को लेकर कोई बात आगे बढ़े। इससे निपटने के लिए रविवार को नखास चौक पर भारी पुलिस बल का इंतजाम किया गया। लेकिन तब पुलिस की मुस्तैदी देखकर कोई सामने नहीं आया। सोमवार को दोपहर बात सपा नेता की गिरफ्तारी की सूचना फैली। लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।

भाई की दुकान पर हुई छापेमारी
लोगों का कहना है कि शब्बीर कुरैशी के भाई की दुकान बेतियाहाता मोहल्ले में है। सपा नेता के हिरासत में लिए जाने के बाद वहां पर खाद्य विभाग की टीम पहुंचीं। दुकान में रखी चीजों का सैंपल लेकर टीम चली गई। सैंपलिंग को देखते हुए इस बात की खबर फैली कि शब्बीर की हरकतों की सजा उसके भाई को भुगतनी पड़ेगी। फिलहाल, इस मसले पर न तो सपा नेता कुछ बोल रहे। न ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने जानकारी दी है। लेकिन सारा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

5 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

5 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

5 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago