Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रौतेनिया में विधायक ई. सरवन निषाद ने दो सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान आयोजित जन चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
शिलान्यास के अवसर पर विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक व आर्थिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं और सड़क संपर्क को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए।
जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल सहित विभिन्न स्थानीय समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि ब्रिजेश पासवान, प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष आद्या पासवान, प्रधान शिवमूर्ति, प्रधान रामलाल, प्रधान प्रतिनिधि सूरज, पूर्व प्रधान उमाशंकर सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सोनू पासवान, प्रधान बलदेव निषाद, प्रधान सुनील निषाद, प्रधान आलोक पासवान, नेमधारी पासवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, प्रधान विनय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।
ऑनलाइन भुगतान पर संपत्ति कर में 12 प्रतिशत छूट की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ी,…
मूर्ति विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त संख्या में गोताखोर तैनात करने के निर्देश, पंडालों में सीसीटीवी…
गोरखपुर। जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलने से किसानों की उत्पादन लागत घट रही…
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पास 49.97 करोड़ रुपये से बनेगा विज्ञान संग्रहालय, पांच थीम…
पूर्वोत्तर रेलवे के छह रेलकर्मी बने स्टार परफॉर्मर, सतर्कता से टले संभावित हादसे गोरखपुर।पूर्वोत्तर रेलवे…
बच्चों के हाथों सीसी रोड का लोकार्पण, विधायक ने ग्रामीणों को सौंपी विकास की नई…