Categories: Politics

विधायक ने जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, बच्चों का अन्नप्राशन और महिलाओं की गोद भराई कराई

Estimated reading time: 0 minutes

चौरी चौरा में विधायक ने अधिकारियों को दिए समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश, योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने पर जोर

चौरी चौरा(गोरखपुर)। ग्राम सभा दुबौली में आयोजित जन चौपाल में क्षेत्रीय विधायक ई. सरवन निषाद ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। ग्रामीणों ने सड़क, नाली, बिजली, पेयजल, आवास समेत विभिन्न समस्याएं विधायक के सामने रखीं। विधायक ने अधिकारियों से शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से निस्तारित करने को कहा।

जन चौपाल के दौरान विधायक ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण परिवारों को मिल रहे लाभ को भी रेखांकित किया। उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन कराया और महिलाओं की गोद भराई की रस्म निभाई। इस दौरान ग्रामीण परिवारों को मातृ एवं शिशु कल्याण से जुड़ी योजनाओं के प्रति जागरूक भी किया गया। विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक सीधे लाभ पहुंचाना है, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और जीवन की मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।

विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद करने का उद्देश्य यही है कि लोगों को अपनी समस्याओं के लिए अनावश्यक रूप से अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जन चौपाल में मिली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, बिजली, पानी और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ ही महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण पर भी जोर दिया जा रहा है। विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधायक ने ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्रता के अनुसार आवेदन करने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित विभाग को जानकारी देने की अपील की।

जन चौपाल में प्रधान संघ अध्यक्ष आद्या पासवान, जिला पंचायत सदस्य कोदई निषाद, राजदेव पासवान, आलोक पासवान, ओम प्रकाश निषाद प्रधान, ओमप्रकाश धर दुबे, श्रीरामसेवक निषाद, राहुल कनौजिया, मनदीप निषाद प्रधान, रमेश निषाद, शुभम जायसवाल, नवरत्न, राजू निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

सीएमओ के औचक निरीक्षण में तीन चिकित्सक समेत छह अनुपस्थित

पिपराइच सीएचसी में एक दिन में छह सी-सेक्शन प्रसव पर टीम की सराहना, सामान्य प्रसव…

14 hours ago

शिक्षा प्रेरकों की बहाली की मांग तेज, सरिता यादव बोलीं- सरकार जल्द ले निर्णय

चौरीचौरा(गोरखपुर)। शिक्षा प्रेरकों की बहाली का मुद्दा एक बार फिर उठने लगा है। लंबे समय…

19 hours ago

करियर के विकल्प परंपरागत दायरे से आगे, रुचि के अनुसार करें चयन : पूर्णेन्दु शुक्ल

विज्ञान, कला और वाणिज्य के विद्यार्थियों को बताए गैर-पारंपरिक क्षेत्रों में अवसर संतकबीरनगर। पीएम श्री…

1 day ago

कैंपियरगंज में सपा का शक्ति प्रदर्शन पड़ा भारी, साधु यादव समेत 40 पर मुकदमा

गोरखपुर। कैंपियरगंज क्षेत्र में रविवार को सपा नेता साधु यादव ने बिना अनुमति जुलूस निकालकर…

2 days ago

आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता से विश्व शक्ति बन रहा भारत : डॉ. वोहरा

रोटरी के ‘लम्हे’ में भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के प्रतिनिधियों का संगम  गोरखपुर। भारतीय…

2 days ago

राजघाट में राप्ती नदी किनारे गिरा गुंबद गिरा, दो अधिवक्ताओं की मौत, सीएमओ के खिलाफ मुकदमा

जिला अस्पताल में 45 मिनट तक नहीं मिली  एंबुलेंस, भड़का अधिवक्ताओं का आक्रोश गोरखपुर। राजघाट…

3 days ago