Categories: Education

500 युवाओं ने जाना उद्यमिता का हुनर, उद्यमी लॉन्चपैड में योजनाओं की दी गई जानकारी

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ), चरगांवा में उद्यमी लॉन्चपैड के तहत कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला आयोजित की गई। उपायुक्त उद्योग कार्यालय, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र गोरखपुर और टीम समाधान लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में करीब 500 युवाओं और इच्छुक उद्यमियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला में युवाओं को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों और सरकार की स्वरोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा), एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी), मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, उत्तर प्रदेश एमएसएमई नीति-2022 और एक जनपद एक व्यंजन योजना के बारे में विस्तार से बताया।
पहले सत्र में योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। वहीं दूसरे सत्र में बैंक अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों ने ऋण स्वीकृति व वितरण प्रक्रिया को सरल बनाने तथा लाभार्थियों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की।

उपायुक्त उद्योग उज्ज्वल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला उद्यमी बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने युवाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने और अन्य लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर आइटीआइ चरगांवा के प्रधानाचार्य संतोष कुमार श्रीवास्तव, अग्रणी जिला प्रबंधक सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, टीम समाधान लखनऊ के रणबीर सिंह चौहान, युगल नारायण सहित विभिन्न विभागों और बैंकिंग संस्थानों के अधिकारी मौजूद रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

बैकुंठपुर में आयोजित चौपाल में बोले विधायक—चौरी चौरा में सड़कों का जाल बिछाने के साथ प्राथमिकता से हो रहा विकास

चौरी चौरा(गोरखपुर)। क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य…

15 hours ago

विश्व मानचित्र की लकीरों में छिपी भू-राजनीति, गोरखपुर की ‘बतकही’ में सीमा विवादों पर मंथन

भूगोलविद एवं साहित्यकार रणविजय सिंह ने ग्लोब और चार्ट के माध्यम से समझाया विश्व मानचित्र…

15 hours ago

हरितालिका तीज पर गोरखपुर में रोटरी क्लब का मेहंदी कार्यक्रम, छात्राओं ने महिलाओं के हाथों पर रचाई

रोटरी क्लब गोरखपुर का दो दिवसीय निःशुल्क मेहंदी कार्यक्रम संपन्न, तीज की परंपरा के साथ…

15 hours ago

Gorakhpur MSME Conclave: नंदी ने उद्यमियों को दिया भरोसा, बोले- मेरे रहते एक पाई का भी नुकसान नहीं होने दूंगा

गोरखपुर में जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन के एमएसएमई कॉन्क्लेव में 250 से अधिक उद्यमियों ने लिया…

16 hours ago

गोरखपुर स्कूल बस हादसा: मासूम आयुष की मौत के बाद परिवार से मिले विधायक, गांव में पसरा मातम

पिपराइच के नईयापार बुजुर्ग में स्कूल बस की चपेट में आने से हुई थी मासूम…

20 hours ago

ग्रीन हाइड्रोजन से एआई तक… गोरखपुर की छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई अपनी प्रयोगशील सोच

ग्रीन हाइड्रोजन से कृत्रिम बुद्धिमत्ता और जैव विविधता संरक्षण तक दिखी वैज्ञानिक सोच गोरखपुर। सरस्वती…

1 day ago