Categories: Crime

जिला जेल की खेती से फरार हुआ विचाराधीन बंदी, तलाश में रातभर चली घेराबंदी

Estimated reading time: 0 minutes

अपहरण, पॉक्सो और दुष्कर्म के मुकदमे में निरुद्ध था आरोपित, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
गोरखपुर। जिला कारागार से शुक्रवार को खेती के कार्य के दौरान फरार हुए विचाराधीन बंदी की तलाश में पुलिस ने पूरे जिले में घेराबंदी तेज कर दी है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और जिले की सीमाओं पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन देर रात तक आरोपित का कोई सुराग नहीं लग सका।
फरार बंदी की पहचान बांसगांव क्षेत्र के सरसोपार गांव निवासी विपिन कुमार के रूप में हुई है। वह अपहरण, पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मुकदमे में जिला कारागार में निरुद्ध था। शुक्रवार सुबह उसे अन्य बंदियों के साथ जेल परिसर स्थित कृषि क्षेत्र में कार्य के लिए भेजा गया था। काम समाप्त होने के बाद बैरक में लौटे बंदियों की गिनती के दौरान एक बंदी कम मिला। अभिलेखों के मिलान में विपिन के फरार होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुर पुलिस, क्राइम ब्रांच और अन्य पुलिस इकाइयों को अलर्ट कर दिया गया। पुलिस ने जिले के प्रमुख मार्गों, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर निगरानी बढ़ा दी है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को भी सतर्क किया गया है। फरार बंदी के रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है तथा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
उधर, जेल प्रशासन ने भी मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि खेती के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई और बंदी किस रास्ते से जेल परिसर से बाहर निकलने में सफल हुआ। जेल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि फरार बंदी की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं। संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

2100 दीपों से जगमगाया महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय ‘सेवा संकल्प अभियान’ में हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’

कार्यक्रम, कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. भूपेश कुमार गोयल ने सेवा और राष्ट्र निर्माण का दिया…

20 minutes ago

बीएससी छात्र शुभम मिश्रा की चाकू मारकर हत्या, आरोपी की तलाश

आठ टीमें संदिग्ध की तलाश में जुटीं, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही पुलिस गोरखपुर। बांसगांव…

6 hours ago

हर जरूरतमंद का आयुष्मान कार्ड बनवाएं, इलाज में कमी नहीं आने देंगे-सीएम योगी

गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को समयबद्ध…

8 hours ago

रोटरेक्ट क्लब गोरखपुर की नई टीम ने संभाली कमान, श्वेता गौर अध्यक्ष बनीं

अंकित ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण क्षेत्र में सेवा कार्यों…

12 hours ago

माफिया से मुक्ति के बाद विकास की नई पहचान बना रहा गोरखपुर : सीएम योगी

आईएमए चैरिटेबल ब्लड सेंटर का लोकार्पण, जंगल नकहा में 40 करोड़ की 109 परियोजनाओं का…

20 hours ago