एमजीयूजी के 23 विद्यार्थियों का लेंसकार्ट में चयन, लगातार दूसरी बार शत-प्रतिशत प्लेसमेंट

IMG-20261012-WA0127

Estimated reading time: 1 minute

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय ने हासिल की उपलब्धि, देश के विभिन्न स्थानों पर मिले रोजगार के अवसर

चाय पंचायत, गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में लगातार दूसरी बार शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। विश्वविद्यालय में लेंसकार्ट के सहयोग से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट अभियान में डिप्लोमा इन ऑप्टोमेट्री पाठ्यक्रम के सभी 23 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को देश के विभिन्न स्थानों पर रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. भूपेश कुमार गोयल और कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और रोजगारपरक कौशल को बढ़ावा देने के प्रयासों का परिणाम है। शिक्षा जगत और उद्योगों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने की दिशा में भी यह उपलब्धि महत्वपूर्ण है।

विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, आवश्यक कौशल और पेशेवर दक्षता प्रदान करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं और वे उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर पा रहे हैं।

कैंपस प्लेसमेंट अभियान के आयोजन में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय के रोहित कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट समन्वयक डॉ. विनम्र शर्मा, अनूप कुमार मिश्रा, अभिनव सिंह राठौर और माधुरी चौरसिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply