गोरखपुर के माड़ापार में 9 नवंबर को प्रदेश स्तरीय दंगल, 120 साल पुरानी परंपरा में भिड़ेंगे पहलवान

IMG_20261105_225815

Estimated reading time: 0 minutes

प्रदेशभर के पहलवान दिखाएंगे दमखम; हनुमान जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

गोरखपुर। चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा माड़ापार में हनुमान जयंती के अवसर पर नौ नवंबर को प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा। करीब 120 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत आयोजित दंगल में प्रदेशभर के पुरुष पहलवान विभिन्न भार वर्गों में अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजन से पहले सात नवंबर को अखंड हरिकीर्तन होगा, जबकि आठ नवंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। दंगल के आयोजक एवं कुश्ती संघ कुशीनगर के अध्यक्ष तथा माड़ापार निवासी दीपक कुमार सिंह दीपू ने बताया कि प्रतियोगिता में चार भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक भार वर्ग में विजेता पहलवानों को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक कुश्ती में हारने वाले पहलवान को भी प्रोत्साहन स्वरूप 500 रुपये दिए जाएंगे।

कार्यक्रम में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि होंगे। विधान परिषद सदस्य डा. रतनपाल सिंह विशिष्ट अतिथि और रमापति राम त्रिपाठी अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम का संचालन भारतीय कुश्ती संघ के कोच चंदविजय सिंह करेंगे।

इसके अलावा भाजपा के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम, भाजपा सहसंयोजक संकुल प्रकोष्ठ संतराज यादव और वरिष्ठ समाजसेवी अजय कुमार सिंह टप्पू भी शामिल होंगे।

Leave a Reply