छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-07-14 at 11.09.01 PM

Estimated reading time: 0 minutes

जगदीशपुर, गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में जगदीशपुर चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने एम्स थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की है। शिकायत मिलने के बाद जगदीशपुर चौकी प्रभारी गौरव तिवारी ने मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मंगलवार दोपहर बाद आरोपी राजू पासवान को माड़ापार फोरलेन के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के दौरान चौकी प्रभारी गौरव तिवारी के साथ आरक्षी ध्रुव यादव और रोहित यादव भी मौजूद रहे।

Leave a Reply