सखी से रोजगार तक : 27 अगस्त को चौरी-चौरा में जुटेंगी बहनें, सिलाई मशीनों का होगा वितरण

IMG-20260825-WA0076

Estimated reading time: 1 minute

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान होंगे मुख्य अतिथि, लोक गायक निशा उपाध्याय भी करेंगी शिरकत

चौरी चौरा(गोरखपुर)। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने की दिशा में ‘सखी से रोजगार तक’ विशेष कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त को डुमरी खुर्द स्थित मां उत्सव लॉन में किया जाएगा। सुबह 10 बजे से होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भोजपुरी की लोकप्रिय लोक गायिका निशा उपाध्याय भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी।
पंडित एसके शर्मा के नेतृत्व एवं सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बहनों को सिलाई मशीनों का वितरण किया जाएगा। साथ ही महिलाओं के सम्मान और उनके स्वाभिमान को बढ़ावा देने के लिए नारी सम्मान समारोह भी आयोजित होगा।
प्रशिक्षण के बाद रोजगार का अवसर
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाने के साथ उन्हें रोजगार का अवसर उपलब्ध कराना है। सिलाई मशीन मिलने के बाद प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं घर से ही सिलाई का कार्य शुरू कर अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगी। इससे वे परिवार की आर्थिक मजबूती में भागीदार बनने के साथ अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी।
आयोजकों का कहना है कि ‘सखी से रोजगार तक’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं को प्रशिक्षण, संसाधन और सम्मान के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की पहल है। क्षेत्र की अधिक से अधिक महिलाओं की सहभागिता से इस अभियान को और मजबूती मिलेगी।
पंडित एसके शर्मा के सहयोगी एवं मीडिया प्रभारी/प्रतिनिधि धर्मेंद्र पासवान ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने चौरी-चौरा क्षेत्र की बहनों से अपील की कि वे 27 अगस्त को समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इस जनोपयोगी पहल का हिस्सा बनें।
कार्यक्रम एक नजर में
दिनांक: 27 अगस्त 2026
समय: सुबह 10 बजे
स्थान: मां उत्सव लॉन, डुमरी खुर्द, चौरी-चौरा, गोरखपुर
मुख्य अतिथि: केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान
विशेष अतिथि: भोजपुरी लोक गायिका निशा उपाध्याय
मुख्य कार्यक्रम: सिलाई मशीन वितरण और नारी सम्मान समारोह
आयोजक: पंडित एसके शर्मा

Leave a Reply