शिक्षक एमएलसी चुनाव में ध्रुव त्रिपाठी 901 मतों से आगे, 12 प्रत्याशी बाहर

IMG-20261027-WA0033

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में द्वितीय वरीयता के मतों की गणना जारी, राजीव यादव को मिले 12,129 मत

गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव पर 901 मतों की बढ़त बना ली है। द्वितीय वरीयता के मतों की गणना के बीच ध्रुव त्रिपाठी को अब तक 13,030, जबकि राजीव यादव को 12,129 मत मिले हैं। वरीयता क्रम के आधार पर अब तक 12 प्रत्याशी चुनावी दौड़ से बाहर हो चुके हैं।
मतगणना निर्णायक दौर में पहुंचने के साथ ही दोनों प्रमुख प्रत्याशियों के समर्थकों की निगाहें अंतिम परिणाम पर टिकी हैं। द्वितीय वरीयता के शेष मतों की गणना पूरी होने के बाद ही चुनाव की तस्वीर स्पष्ट होगी। फिलहाल मतगणना जारी है और आधिकारिक परिणाम घोषित नहीं हुआ है।

Leave a Reply